सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon activity will increase once again

MP Weather Today: एक बार फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, कई जिलों में तेज बारिश के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थान पर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Monsoon activity will increase once again
एमपी मौसम आज: मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ेगी। - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की आंखमिचौली जारी है। कभी बन रहे सिस्टम से बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन हल्की वर्षा ही हो रहा है। अब अलग-अलग जगह बने वेदर सिस्टम से उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ेगी।अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना बन रही है। मालवा-निमाड़ के कुछ इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक पांच संभाग और पांच जिलों में वज्रपात की आशंका है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं भोपाल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। घट्टिया में 7, देपालपुर, रानापुर में 6, हाटपीपल्या में 5, उदयनगर, खरगोन, शुजालपुर, गौतमपुरा, बागली व सेगांव में 4 सेमी तक बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थान पर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, इसके मुताबिक शहडोल, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम तथा इंदौर संभागों के जिलों में तथा उज्जैन, देवास, शाजापुर, गुना व सागर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना बताई गई है। 13-14 सितंबर को वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के आंकड़े बता रहै हैं कि कई इलाकों में हल्की बारिश जारी है। इसके असर से तापमान में भी गिरावट हो रही है। मालवा निमाड़ के कुछ इलाकों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। रतलाम में 6 डिग्री तक पारा लढ़का है तो उज्जैन-खरगोन में साढ़े चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे गर्म दतिया रहा, यहां 36 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। उज्जैन में 11 मिमी तक बारिश हुई है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अलग-अलग जगह बने वेदर सिस्टम के कारण मानसून में एक बार फिर सक्रियता आ गई है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इस वजह से रविवार से पूरे मध्य प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। मानसून ट्रफ वर्तमान में ओखा, अकोला, जगदलपुर से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र तक बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed