सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain continues, heavy rain alert in 12 districts of the state in next 24 hours

MP Weather Today: बारिश का सिलसिला जारी, अगले 24 घंटों में प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, साथ ही बिजली भी गिर सकती है। 

MP Madhya Pradesh Weather Update Today: Rain continues, heavy rain alert in 12 districts of the state in next 24 hours
एमपी मौसम आज: लगातार बारिश से कई जगह जलजमाव परेशान कर रहा है। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान है। बीते दिनों की झमाझम बारिश से अब थोड़ी राहत है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट है। हालांकि कई जगह अब भी अपेक्षाकृत बारिश नहीं हो सकी है। अगले 24 घंटों में 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
Trending Videos


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, चंबल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। बिरसा में 12, मलाजखंड, लखनादौन में 9, परसवाड़ा, शाजापुर में 8, अमरवाड़ा, नवीबाग, राजगढ़, सीहोर, रायेसन में 7, करेली, नरसिंहपुर, भोपाल एयरपोर्ट में 6, तिरोड़ी, धनौरा, बैहर, बैरसिया, भैसदेही, घोड़ाडोंगरी, कुंभराज, भोपाल शहर, शमशाबाद, आष्टा, नटेरन में 5 सेमी बारिश हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में यहां इतनी बारिश
इलाके बारिश (मिलीमीटर में)
मलाजखंड 89.2
रायसेन 64.6
नरसिंहपुर 57
खंडवा 36
मंडला 33.8
पचमढ़ी 25
ग्वालियर  24.4
गुना  23.4
जबलपुर 19.3
नर्मदापुरम 16.6
धार 13.1
छिंदवाड़ा 12.6
रतलाम 11
दमोह 8
इंदौर 6.7
बैतूल 5.8
उज्जैन 4.6
नौगांव 3.6
सतना 3.4
खजुराहो-सागर 3

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर और इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यलो अलर्ट बता रहा है कि शहडोल संभाग के जिलों में तथा सिवनी, मंडला, बालाघाट, कटनी, सागर, दमोह, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, साथ ही बिजली भी गिर सकती है। 

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में ओडिशा तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर में सौराष्ट्र के पास अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे लेकर ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक मानसून ट्रफ बना हुआ है, जो दीसा, सागर, पेंड्रा रोड से होकर गुजर रहा है। शुक्ला के मुताबिक इन तीन वेदर सिस्टम के असर से शनिवार को पूरे प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed