पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Morena's 440 MW solar-plus-storage project to become a new model for the energy sector; CM calls it a path

MP:मुरैना की 440 मेगावाट सोलर प्लस स्टोरेज परियोजना बनेगी ऊर्जा क्षेत्र का नया मॉडल,CM बोले-यह युगांतरकारी पहल

Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 29 Jun 2026 11:54 PM IST
सार

मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुरैना की 440 मेगावाट सोलर प्लस बैटरी स्टोरेज परियोजना के लिए बिजली खरीद समझौता हुआ, जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऊर्जा क्षेत्र में युगांतरकारी कदम बताया।

विज्ञापन
MP: Morena's 440 MW solar-plus-storage project to become a new model for the energy sector; CM calls it a path
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में 440 मेगावाट क्षमता वाली मुरैना सोलर प्लस बैटरी स्टोरेज परियोजना के लिए विद्युत खरीद समझौते (पावर परचेज एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में "युगांतरकारी पहल" बताते हुए कहा कि यह परियोजना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए 2.70 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दर प्राप्त हुई है, जो इस श्रेणी की परियोजनाओं में देश की अब तक की सबसे कम दरों में शामिल है। इससे प्रदेश को सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका आधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण मॉडल है, जिसमें एक ही बैटरी का प्रतिदिन दो बार उपयोग किया जा सकेगा। इससे बिजली की उपलब्धता अधिक प्रभावी होगी और सौर ऊर्जा का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पदोन्नति की तैयारी तेज, विभागों से मांगी वरिष्ठता सूची; 2025 के नियमों के अनुसार होगी आगे की प्रक्रिया
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिजली आधुनिक जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। विज्ञान और तकनीक के विकास के साथ ऊर्जा उत्पादन के नए-नए विकल्प सामने आए हैं। सौर ऊर्जा, पम्प स्टोरेज, बैटरी स्टोरेज, जलविद्युत और तापीय ऊर्जा जैसे विभिन्न स्रोत मिलकर देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। मुरैना की यह परियोजना ऊर्जा उत्पादन और भंडारण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की दूरदर्शी सोच का उदाहरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश को मिली 2080 करोड़ के 950 मेगावॉट के दो सोलर पार्कों की सौगात, नीमच से मिलेगी सबसे सस्ती बिजली

नवीकरणीय ऊर्जा में मध्यप्रदेश सबसे तेज़ी से आगे बढ़ रहा : जोशी
केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य इस दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है और लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा को नई पहचान मिली है। पहले सूर्य की ऊर्जा का व्यापक उपयोग नहीं हो पाता था, लेकिन आज भारत दुनिया के अग्रणी सौर ऊर्जा उत्पादक देशों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: कल होगी गिरिबाला और समर्थ की पेशी, CBI दूसरी PM रिपोर्ट व जांच पर पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट

सरकारी भवनों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने की तैयारी
केंद्रीय मंत्री जोशी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेश के सभी सरकारी भवनों को चरणबद्ध तरीके से सोलर ऊर्जा से जोड़ने का आग्रह किया है। लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष के भीतर अधिकतम सरकारी भवनों का सोलराइजेशन किया जाए, जिससे बिजली खर्च में कमी आए और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed