पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Scholarships for students in tribal hostels increased; new rates to come into effect from July 1.

MP News: आदिवासी छात्रावासों के छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ी, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 30 Jun 2026 12:04 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने आदिवासी छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बढ़ा दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
MP News: Scholarships for students in tribal hostels increased; new rates to come into effect from July 1.
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए छात्रावास और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति (शिष्यवृत्ति) की दरों में वृद्धि कर दी है। जनजातीय कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि मार्च माह के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (महंगाई सूचकांक) के आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर जनजातीय विद्यार्थी को बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: कल होगी गिरिबाला और समर्थ की पेशी, CBI दूसरी PM रिपोर्ट व जांच पर पेश करेगी स्टेटस रिपोर्ट
विज्ञापन

 


नई व्यवस्था के तहत बालक विद्यार्थियों को 1,720 रुपये प्रतिमाह तथा बालिका विद्यार्थियों को 1,770 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह राशि छात्रावास एवं आश्रम में निवासरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगी। जनजातीय कार्य विभाग के वित्तीय सलाहकार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई छात्रवृत्ति का भुगतान 1 जुलाई 2026 से किया जाएगा।  सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों आदिवासी छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक खर्चों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश को मिली 2080 करोड़ के 950 मेगावॉट के दो सोलर पार्कों की सौगात, नीमच से मिलेगी सबसे सस्ती बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed