फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 8 cheetahs from Botswana will arrive in Kuno today, the number of cheetahs in the country will increa

MP News: मध्य प्रदेश के कूनो में आज पहुंचेंगे बोत्सवाना से 8 चीते, देश में चीतों की संख्या बढ़कर होगी 47

Sat, 28 Feb 2026 08:24 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sat, 28 Feb 2026 08:24 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में आज बोत्सवाना से 8 नए चीते पहुंच रहे हैं। इसमें छह मादा और दो नर चीते हैं। इनके आने के बाद प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी।

विज्ञापन
MP News: 8 cheetahs from Botswana will arrive in Kuno today, the number of cheetahs in the country will increa
चीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में आज बोत्सवाना से 8 नए चीते पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। इनको मिलाकर अब मध्य प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन


विशेष विमान से लाए जा रहे 6 मादा और 2 नर चीते
जानकारी के अनुसार, छह मादा और दो नर चीतों को विशेष विमान से बोत्सवाना से मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। विशेष विमान से लाए जा रहे इन चीतों को पहले ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतारा जाएगा, जहां से उन्हें विशेष रूप से डिजाइन किए वाहनों से सड़क मार्ग द्वारा कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया जाएगा। कूनो में बोत्सवाना से आने वाले आठ चीतों के लिए विशेष क्वारंटीन बाड़े तैयार किए गए हैं। सभी चीते कम से कम एक महीने तक क्वारंटीन एनक्लोजर में रहेंगे, ताकि उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूलता की निगरानी की जा सके। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद चीतों को गांधी सागर वाइल्ड सेंचुरी और नौरादेही वाइल्ड सेंचुरी में शिफ्ट किए जाने की संभावना है। अभी गांधी सागर अभयारण्य में वर्तमान में तीन चीते हैं। इसमें दो नर और एक मादा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध कॉलोनियों पर होगा कड़ा प्रहार: तीन माह में आएगा सख्त कानून, 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अभी कुल 39 चीते
बता दें, मध्य प्रदेश में 2022 में आठ चीते नामीबिया और वर्ष 2023 में 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए। अब प्रदेश में चीतों की आबादी बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से 32 कूनो में और तीन गांधी सागर अभयारण्य में हैं। इनके अलावा चीता गामिनी ने शुक्रवार को चार शावकों को जन्म दिया। इन्हें भी मिलाकर कुल संख्या अब 39 हो गई है। अब बोत्सवाना से लाए जा रहे चीतों के बाद देश में कुल चीतों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच जाएंगी। 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: धर्मांतरण-देह व्यापार कराने वाली बहनें ड्रग तस्करी भी कराती थीं, पब-लाउंज में कोडवर्ड से डिलीवरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed