फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: AI will now be taught in schools, Vikramaditya's biography will be included in the curriculum, every

MP News: स्कूलों में अब AI की पढ़ाई, विक्रमादित्य की जीवनी पाठ्यक्रम में आएगी, शिक्षा घर योजना को मंजूरी

Thu, 21 May 2026 08:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 21 May 2026 08:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाने की दिशा में सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। अब कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को AI कौशल की शिक्षा दी जाएगी, वहीं पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए “शिक्षा घर योजना” शुरू होगी। सीएम ने गुरु सांदीपनि के जीवन पर रोचक पुस्तक तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन
MP News: AI will now be taught in schools, Vikramaditya's biography will be included in the curriculum, every
सीएम यादव स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े फैसले और निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कौशल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी। साथ ही सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने और गुरु सांदीपनि के जीवन पर रोचक पुस्तक तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी स्कूलों में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। सभी स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनाई जाए और जर्जर स्कूल भवनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। उन्होंने अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ट्विशा मौत कांड पर महिलाओं का फूटा गुस्साः समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


शिक्षा घर योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी 
बैठक में मुख्यमंत्री ने शिक्षा घर योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी। इस योजना के तहत पढ़ाई बीच में छोड़ चुके किशोर-किशोरियों और युवाओं को दोबारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा पास करने का अवसर मिलेगा। योजना का संचालन मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और रोजगार आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। साथ ही एनसीसी, एनएसएस, स्वास्थ्य परीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस कैंप और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग जैसी सुविधाएं भी स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला? विभाग हुआ सख्त; विवेक तन्खा ने कहा- मामला सीबीआई को देना उपयुक्त

100% परिणाम वाले स्कूल के शिक्षकों का होगा सम्मान 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है, उनके शिक्षकों का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की 26 स्कूलों ने शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है। समीक्षा बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन लगातार बढ़ रहा है। कक्षा 1 में नामांकन में 32 प्रतिशत से अधिक और कक्षा 9 से 12 तक में 4.25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed