{"_id":"697f2a8b24a99c68f503d2e8","slug":"mp-news-bjp-state-president-khandelwal-said-that-the-union-budget-is-a-strong-foundation-for-self-reliant-ind-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास का मजबूत आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास का मजबूत आधार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की दिशा में मजबूत कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने और हर वर्ग को लाभ देने वाला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास पर आधारित विकास का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा और दशा तय करने वाला है। खंडेलवाल ने कहा कि यदि भारत को दुनिया के नक्शे पर अग्रणी राष्ट्र बनना है, तो उसे उन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा, जहां आज अमेरिका और चीन मजबूत स्थिति में हैं। इसी सोच के साथ इस बजट में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जो भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी और पत्नी की 9.79 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट से लेकर चिप मैन्युफैक्चरिंग तक, हर क्षेत्र में देश के भीतर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया है। जिन रणनीतिक उत्पादों पर आज दुनिया के केवल दो-तीन देशों का दबदबा है, उनके निर्माण को भारत में बढ़ावा देने की दिशा में भी यह बजट महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत अधिक होने के कारण निर्यात प्रभावित होता है। इस बजट में पहली बार अलग मालगाड़ी कॉरिडोर बनाने का प्रावधान किया गया है, जिससे लॉजिस्टिक्स खर्च कम होगा और भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता चीन जैसे देशों के मुकाबले मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: MP में बदला मौसम, कोहरे के बीच 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, श्योपुर-मुरैना में ओले संभव
उन्होंने बताया कि बजट में युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। साथ ही टैक्सपेयर्स को राहत देते हुए सजा की जगह नाममात्र की पेनल्टी का प्रावधान किया गया है, जो डर से मुक्त टैक्स व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला, उद्योगपति और व्यवसायी हर वर्ग के लिए राहत और अवसर लेकर आया है। कुल मिलाकर यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला बजट है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X