फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Mohan Yadav appealed for water conservation by reciting Rahiman Pani Rakhiye...

MP News: रहिमन पानी राखिये... सुनाकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया जल संरक्षण का आह्वान

Thu, 21 May 2026 08:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 21 May 2026 08:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल होगा। उन्होंने रहीम के दोहे का उल्लेख कर पानी के महत्व को समझाते हुए 25 मई को गंगा दशहरा पर जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Mohan Yadav appealed for water conservation by reciting Rahiman Pani Rakhiye...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनांदोलन है। मुख्यमंत्री ने रहीम के प्रसिद्ध दोहे रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून... का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में जल का विशेष महत्व रहा है और बिना जल के जीवन की कल्पना अधूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जल संरक्षण के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: राजधानी से पकड़ा गया फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 50 से ज्यादा नकली डॉक्टरों का खुलासा
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार भी गुड़ी पड़वा से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जल स्रोत पूजन और गंगा कलश यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि गंगा दशमी के दिन प्रदेशभर में कुओं, बावड़ियों, तालाबों, नहरों और अन्य जल स्रोतों पर श्रमदान किया जाएगा। इस अभियान में जन अभियान परिषद, ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक संगठन मिलकर जनजागरूकता फैलाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्विशा मौत कांड पर महिलाओं का फूटा गुस्साः समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते पर्यावरण और मौसम के कारण आज पानी का महत्व और अधिक बढ़ गया है। मध्य प्रदेश 250 से अधिक नदियों का मायका है और यह अभियान प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को जल संरक्षण से जोड़ने का बड़ा अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण और जल चेतना के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed