सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Dr. Yadav said- Rahul should first study, then make allegations, said baseless things in Mahachau

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- राहुल पहले अध्ययन करें, फिर आरोप लगाएं, महाचौपाल में अनर्गल बातें कही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 25 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में किसान महाचौपाल को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की उपलब्धियों के बजाय राजनीतिक एजेंडा चलाने का आरोप भी लगाया।

MP News: CM Dr. Yadav said- Rahul should first study, then make allegations, said baseless things in Mahachau
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आयेंगे दमोह, किसान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा में बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी की भोपाल में किसान महाचौपाल को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सर्वोपरि रख कर  प्राथमिकता दे रहे हैं, लेकिन इसे भूलकर हल्की और अनर्गल बातें की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठे आरोप लगाने से पहले तथ्यों का अध्ययन किया जाना चाहिए और उन्होंने बाबा महाकाल से राहुल गांधी को सद्बुद्धि देने की कामना भी की। सीएम ने कहा कि आज मध्य प्रदेश कृषि, उद्यानिकी, सिंचाई और कपास उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि यूरोपियन यूनियन से जुड़ाव के माध्यम से प्रदेश के छह लाख किसानों को कपास से रेडीमेड गारमेंट्स तक वैल्यू चेन में नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कांग्रेस शासनकाल को स्मरण करना चाहिए, उस दौर में उद्योगों में ताले लग गए थे और किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: प्रदेश में जल्द लागू होगा नया अग्नि सुरक्षा कानून, 5-10 मिनट में ही मौके पर पहुंचेंगी दमकलें

विज्ञापन
विज्ञापन


 

वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा राजनीति को देश से ऊपर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कांग्रेस भारत की उपलब्धियों का सम्मान करने के बजाय राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाती है।

ये भी पढ़ें- गौवंश संरक्षण: सात स्थानों पर गौशाला निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी, ऑस्ट्रेलिया, दुबई की एजेंसी ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed