पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Mohan Yadav steps into the field, sows paddy with farmers... then announces gifts worth crores.

MP News: खेत में उतरे सीएम मोहन यादव, किसानों संग बोया धान... फिर किया करोड़ों की सौगातों का ऐलान

Wed, 01 Jul 2026 06:35 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:35 PM IST
सार

सिवनी के धान महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के बीच खेत में उतरकर धान की रोपाई करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने जिले को करीब 494 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और किसानों व श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।
 

विज्ञापन
MP News: CM Mohan Yadav steps into the field, sows paddy with farmers... then announces gifts worth crores.
सीएम मोहन यादव ने खेत में धान की रोपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सिवनी के धान महोत्सव में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने किसानों के साथ खेत में उतरकर धान की रोपाई की, उनके साथ बैठकर भोजन किया और आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले को करीब 494 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 349.33 करोड़ रुपये के 586 विकास कार्यों का लोकार्पण और 144.80 करोड़ रुपये के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क, शासकीय महाविद्यालय, स्टेडियम सहित कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: व्यापमं चौराहे पर कार-ट्रॉले की भीषण टक्कर, कार के चारो पहिया हुए ऊपर; तीन युवक बाल-बाल बचे
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के तहत 3,941 किसानों को कोदो-कुटकी पर बोनस राशि का वितरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) 2.0 योजना के तहत 16,754 श्रमिक परिवारों के खातों में 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लिए लगातार नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार श्रीअन्न को बढ़ावा देने, किसानों को बेहतर दाम दिलाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में धान उत्पादकों को भी भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस संबंध में व्यापक जनसमर्थन मिला है और इसी महीने इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल के फेथ क्रिकेट क्लब समेत 22.46 करोड़ की संपत्ति अटैच
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed