{"_id":"6a44c684daf1fa8bbb0cccaa","slug":"bhopal-vyapam-chouraha-car-trolley-accident-three-youth-safe-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: व्यापमं चौराहे पर कार-ट्रॉले की भीषण टक्कर, कार के चारो पहिया हुए ऊपर; तीन युवक बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: व्यापमं चौराहे पर कार-ट्रॉले की भीषण टक्कर, कार के चारो पहिया हुए ऊपर; तीन युवक बाल-बाल बचे
Wed, 01 Jul 2026 01:21 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:21 PM IST
सार
भोपाल के व्यापमं चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रॉले की आमने-सामने की टक्कर में भीषण हादसा हो गया। टक्कर के बाद कार पलट गई, जबकि ट्रॉला डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में कार सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कार के चारो चाके ऊपर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल व्यापमं चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रॉले की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद कार सड़क पर पलट गई, जबकि ट्रॉला डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं।
पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे एक ट्रॉला लिंक रोड नंबर-1 से बोर्ड ऑफिस की ओर से न्यू मार्केट की दिशा में जा रहा था। उसी समय होटल मैरियट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार व्यापमं चौराहे पर पहुंची। चौराहे पर अचानक सामने ट्रॉला देखकर कार चालक घबरा गया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
दूसरी ओर, ट्रॉला चालक ने भी टक्कर टालने के लिए तेजी से स्टीयरिंग मोड़ दिया, लेकिन भारी वाहन सीधे चौराहे के डिवाइडर से जा टकराया। इसी बीच अनियंत्रित कार ट्रॉले से जा भिड़ी और जोरदार टक्कर के बाद कई फीट तक घिसटते हुए सड़क के बीचोंबीच पलट गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कार में फंसे तीन युवकों को सुरक्षित निकाला
हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे खोलकर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि तीनों को मामूली चोटें आई हैं। समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें- Bus Accident: हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर
चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान ट्रॉला चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और फरार चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।