पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: After Minister Vijayvargiya's letter bomb, preparations for a big event regarding the development

Indore news: मंत्री विजयवर्गीय के लेटर बम के बाद इंदौर के विकास को लेकर आयोजन की तैयारी, सीएम होंगे शामिल

Wed, 01 Jul 2026 11:38 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 01 Jul 2026 11:38 AM IST
सार

इंदौर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक आयोजन होने जा रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इंदौर की उपेक्षा को लेकर लिखे पत्र के बाद इस आयोजन को शहर में बढ़ते विरोध और नाराजगी को शांत करने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Indore news: After Minister Vijayvargiya's letter bomb, preparations for a big event regarding the development
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के विकास को लेकर इस सप्ताह एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। शहर के विकास को लेकर इसमें प्रबुद्धजनों से चर्चा होगी। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक बैठक भी आयोजित की गई थी। उधर, बुधवार सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के सामने आने के बाद इस आयोजन को भी इंदौरवासियों के विरोध को शांत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मेट्रोपॉलिटन सिटी में इंदौर के नाम को प्राथमिकता नहीं दिए जाने के बाद से ही कई शहरवासी और संगठन नाराज हैं। इंदौर को लेकर की जा रही उपेक्षा पर मंत्री विजयवर्गीय की चिट्ठी ने इस विरोध को और हवा दे दी है।
विज्ञापन

 

इस आयोजन की जिम्मेदारी सांसद शंकर लालवानी संभाल रहे हैं और शहर के गणमान्य नागरिकों को इसमें शामिल किया गया है। इस सप्ताह होने वाले आयोजन को लेकर सांसद लालवानी की मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। उम्मीदों का इंदौर थीम पर होने वाले इस आयोजन में शहर के विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्री विजयवर्गीय ने 20 जून को इंदौर की उपेक्षा पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार उसके बाद से ही उसके बाद से ही इस आयोजन की रूपरेखा तैयार हो रही थी। दरअसल, 19 जून को जब राष्ट्रपति इंदौर आई थीं, तब मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में नगर निगम द्वारा आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। उन कार्यक्रमों के पोस्टरों में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के फोटो गायब थे।




इसके बाद ही विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। जिस विभाग के विजयवर्गीय मंत्री हैं, उसी विभाग के आयोजन में उनकी उपेक्षा से विजयवर्गीय खेमा नाराज था। उनके समर्थक पार्षद मनीष मामा ने यह मुद्दा महापौर परिषद की बैठक में भी उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed