{"_id":"696b684e394355e5bc02a86a","slug":"mp-news-cm-stopped-his-convoy-at-a-woman-s-request-took-selfies-with-children-and-provided-financial-assist-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीएम ने महिला के अनुरोध पर रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी,गरीब महिलाओं को मौके पर आर्थिक मदद दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीएम ने महिला के अनुरोध पर रुकवाया काफिला, बच्चों के साथ ली सेल्फी,गरीब महिलाओं को मौके पर आर्थिक मदद दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 17 Jan 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का निरीक्षण करके लौटते समय आरिफ नगर में महिलाओं से मिले। उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को मौके पर आर्थिक मदद दी और बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण करने के बाद लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आरिफ नगर में पूजा करती एक महिला ने रोक लिया। मुख्यमंत्री ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर में अगरबत्ती लगाई और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि ‘सब ठीक है, लाड़ली बहनों को पैसे मिल रहे हैं?’ महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर महीने 1,500 रुपए मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी बात की और उनके साथ सेल्फी लेकर उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- MP में सियासी तूफान: बरैया ने महिलाओं पर अपनी अभद्र टिप्पणी को सही ठहराया, राहुल के साथ भी दिखे; भाजपा हमलावर
आरिफ नगर की मंजु बाई ने सीएम को बताया कि उनके पति बीमार हैं और कुछ आर्थिक मदद चाहिए। इसी तरह, प्रभा बाई कुशवाहा ने भी मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वेच्छानुदान मद से दोनों महिलाओं को मौके पर 50-50 हजार रुपए मंजूर किए। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया कि तत्काल 10-10 हजार रुपए शनिवार को दोनों महिलाओं को दिए जा चुके हैं, और शेष राशि उनके बैंक खातों में जल्द ही पहुंचा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- स्लॉटर हाउस का काला सच: अफसरों की मेहरबानी और सिस्टम की छांव में कैसे पनपा असलम चमड़ा का साम्राज्य
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X