सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM virtually attended “Smaran-Azad” programme, says Chandrashekhar Azad is an example of patriotism

MP News: “स्मरण-आजाद” कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए सीएम, बोले- चंद्रशेखर आज़ाद देशभक्ति की मिसाल हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Jul 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की प्रतीक है। वे हमेशा आज़ाद रहे और अपने आदर्शों के लिए अंतिम सांस तक लड़े। मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आयोजित "स्मरण-आजाद" कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेते हुए आज़ाद के योगदान को याद किया और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

MP News: CM virtually attended “Smaran-Azad” programme, says Chandrashekhar Azad is an example of patriotism
सीएम ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की सबसे बड़ी मिसाल है। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया, लेकिन कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। यह सच्चा देशप्रेम है। मुख्यमंत्री बुधवार को चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाभरा) में आयोजित “स्मरण-आजाद” कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद एक आम परिवार में जन्मे थे, लेकिन उन्होंने असाधारण काम किए। उन्होंने ब्रिटिश शासन को हिला देने वाली क्रांति का नेतृत्व किया। उनका नाम आज भी देशभक्ति की प्रेरणा देता है। जब वे काशी में असहयोग आंदोलन में भाग लेने के कारण गिरफ्तार हुए, तब न्यायालय में उन्होंने अपना नाम 'आज़ाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और पता 'जेल' बताया था। यह उनके मजबूत आत्मबल और विचारधारा का परिचायक था।
Trending Videos

 
ये भी पढ़ें-  MP News: मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव सिबि चक्रवर्ती का ट्रांसफर, मध्य प्रदेश भवन विकास निगम का एमडी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव ने बताया कि चंद्रशेखर आज़ाद ने भगत सिंह जैसे युवाओं को भी प्रेरित किया और कई महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। लाला लाजपत राय की हत्या का बदला लेने के लिए जब सांडर्स की हत्या की गई, तो उसमें आज़ाद की अहम भूमिका थी। काकोरी कांड में अंग्रेजों का खजाना लूटकर उन्होंने क्रांति को जरूरी संसाधन भी दिलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब इलाहाबाद के आज़ाद पार्क में वे चारों तरफ से पुलिस से घिर गए, तब उन्होंने खुद को गोली मारकर प्राण त्याग दिए, लेकिन अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। उनका यह बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के मुख्य स्थल पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान, धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, म.प्र. लघु वनोपज संघ अध्यक्ष माधो सिंह डाबर, भाभरा नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डाबर, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम अचारपुरा में 24 को पांच इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे, 400 करोड़ के निवेश से 1500 को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed