फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jaya Bachchan's mother Indira Bhaduri is healthy, news of her death turned out to be a rumour, Jaya-A

MP News: जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी स्वस्थ, मौत की खबर निकली अफवाह, जया और अभिषेक पहुंचे भोपाल

Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 23 Oct 2024 05:54 PM IST
सार

केयर टेकर बबली ने बताया कि इंदिरा भादुड़ी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह पूरी तरह ठीक हैं।

विज्ञापन
MP News: Jaya Bachchan's mother Indira Bhaduri is healthy, news of her death turned out to be a rumour, Jaya-A
इंदिरा भादुड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास, इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाहों को लेकर उनकी केयर टेकर ने स्पष्ट किया है कि वह (इंदिरा भादुड़ी) पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हाल ही में जया बच्चन और अभिषेक बच्चन के भोपाल पहुंचने के बाद उनके निधन की अफवाहें वायरल हो गई थीं।

विज्ञापन




बता दें कि केयर टेकर बबली ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा कि इंदिरा भादुड़ी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह पूरी तरह ठीक हैं। इंदिरा की देखरेख करने वाली बबली ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है। उनके निधन की जो अफवाहें फैली थीं, वे पूरी तरह गलत हैं। वे आराम कर रही हैं और जल्द ही घर वापस लौट आएंगी।
विज्ञापन


जया और अभिषेक भोपाल पहुंचे
जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भोपाल पहुंचे हैं। जहां इंदिरा भादुड़ी रहती हैं। जया बच्चन के पिता तरुण भादुड़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक जाना-माना नाम थे और भोपाल में अंग्रेजी अखबार 'स्टेट्समैन' के संवाददाता थे। इंदिरा भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में रहती हैं और जया की बहन रीता वर्मा भी वहीं निवास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जया और अभिषेक का भोपाल आना नियमित है और वे अक्सर परिवार से मिलने यहां आते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के ससुराल का भोपाल से गहरा नाता है और परिवार के सदस्य अक्सर यहां आते हैं। जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी का स्वास्थ्य अब बेहतर है, जिससे परिवार और प्रशंसकों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed