सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Liquor sales up by 15 percent in MP before it went dry' for assembly polls

MP News: विधानसभा चुनाव से पहले शराब की बिक्री 15 प्रतिशत बढ़ी; अधिकारी बोले- हर साल दस फीसद होती है बढ़ोतरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Nov 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Assembly Elections: उत्पाद शुल्क अधिकारी ने कहा कि हर साल शराब की बिक्री में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि चूंकि दिवाली 12 नवंबर को थी। इसलिए त्योहारी सीजन के कारण शराब की बिक्री बढ़ गई।

MP News: Liquor sales up by 15 percent in MP before it went dry' for assembly polls
मतदान से पहले राज्य में 15 फीसद बढ़ी शराब की बिक्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार यानी आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। लेकिन कदाचार रोकने के लिए राज्य में शराब की बिक्री बंद होने से पहले सोमवार से बुधवार शाम के बीच शराब की बिक्री में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक उत्पाद शुल्क अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 13 नवंबर को देशी और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) सहित सभी प्रकार की 8,67,282 लीटर शराब बेची गई। अगले दो दिनों के आंकड़े 9,17,823 और 8,81,550 लीटर थे। उन्होंने कहा कि पिछले साल 13, 14 और 15 नवंबर को शराब की बिक्री क्रमश: 7,42,092 लीटर, 7,71,331 लीटर और 7,67,273 लीटर थी।

Trending Videos


शराब की बिक्री में बढ़ोतरी को कमतर आंकने की कोशिश करते हुए अधिकारी ने कहा कि हर साल इसमें करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में मप्र में शराब की दुकानों की नीलामी 11,700 करोड़ रुपये में की गई थी, जो चालू वित्त वर्ष में 12,800 रुपये में की गई क्योंकि उन्हें मांग में 10 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चूंकि दिवाली 12 नवंबर को थी। इसलिए त्योहारी सीजन के कारण शराब की बिक्री बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि हमने चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन महीनों से शराब की बिक्री पर नजर रखी थी। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, अगर किसी दुकान से शराब की बिक्री 30 फीसदी बढ़ जाती है तो हम कठोर कदम उठाते हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरे मप्र में 15 नवंबर शाम छह बजे अधिकारियों द्वारा 48 घंटे के लिए शराब की दुकानें सील कर दी गई थीं, जो शुक्रवार शाम को राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान खत्म होने के बाद फिर से खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed