सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   indore-ratlam-bhopal-neet-special-train-schedule Re Exam

NEET 2026: छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच मिलेगा लाभ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 10:02 AM IST
सार

NEET Re Exam 2026: नीट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 20 जून को संचालित होगी, जिससे मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से भोपाल पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
indore-ratlam-bhopal-neet-special-train-schedule Re Exam
फाइल फोटो।

विस्तार

 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 21 जून को फिर से आयोजित हो रही है। रेलवे ने नीट परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा केन्द्रों तक उनकी सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन इंदौर एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से भोपाल आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन


इंदौर-भोपाल-रतलाम परीक्षा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09354 इंदौर–भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 जून 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से प्रातः 11:25 बजे प्रस्थान कर फतेहाबाद 12.00 बजे, बड़नगर 12.42 बजे, रतलाम 13.30 बजे, नागदा 14.23 बजे, उज्जैन 15.25 बजे, मक्सी 16.30 बजे, शुजालपुर 17.21 बजे, सीहोर 18.00 बजे एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन 18.38 बजे आगमन कर उसी दिन सायं 19:00 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल ट्रेन दिनांक 20 जून 2026 को भोपाल स्टेशन से सायं 19:40 बजे प्रस्थान कर संत हिरदाराम नगर 20.08 बजे, सीहोर 20.34 बजे, शुजालपुर 20.59 बजे, मक्सी 21.59 बजे, उज्जैन 23.05 बजे एवं अगले दिन नागदा रात 00.05 बजे आगमन कर गंतव्य स्टेशन रतलाम 00.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NEET परीक्षा को लेकर MP में हाई सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे पेपर, केंद्रों पर जैमर और CCTV


कोच कम्पोजीशन
इस गाड़ी में 13 स्लीपर कोच, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए व उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे इस स्पेशल ट्रेन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed