सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal missing child ansh found safe in mathura cctv footage sampark kranti express police rescue operation ne

Bhopal News: भोपाल से लापता छह वर्षीय अंश मथुरा में मिला सुरक्षित, चार दिन बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के रॉयल मार्केट स्थित अस्पताल के बाहर से चार दिन पहले लापता हुआ छह वर्षीय अंश उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरक्षित मिल गया। बच्चे के लापता होने के बाद भोपाल पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान चलाया। जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साबित हुई, जिसमें अंश भोपाल रेलवे स्टेशन के पास और बाद में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठा दिखाई दिया।

bhopal missing child ansh found safe in mathura cctv footage sampark kranti express police rescue operation ne
4 दिन से लापता अंश मिला सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के रॉयल मार्केट स्थित एक अस्पताल के बाहर से चार दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुआ छह वर्षीय अंश उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरक्षित मिल गया है। भोपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस सफलता में सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया अभियान और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ समन्वय की अहम भूमिका रही।



भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बच्चे के सुरक्षित मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि अंश को मथुरा रेलवे स्टेशन पर शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने देखा था। सूचना मिलते ही उसे मथुरा की बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अभिरक्षा में रखा गया। बाद में कोहेफिजा थाना पुलिस की एक टीम मथुरा पहुंची और अंश को अपने संरक्षण में लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से जुड़ती गई जांच की कड़ियां

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज सबसे अहम साबित हुई। फुटेज की जांच के दौरान अंश भोपाल रेलवे स्टेशन के आसपास दिखाई दिया। आगे की रिकॉर्डिंग खंगालने पर पता चला कि 17 जून की रात 12:48 बजे अंश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ा था और खिड़की के पास बैठा हुआ दिखाई दे रहा था। यह जानकारी मिलते ही भोपाल पुलिस ने उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के रूट पर अलर्ट जारी किया और उत्तर प्रदेश जीआरपी से संपर्क साधा। इसके बाद मथुरा में बच्चे का पता चल गया और उसे सुरक्षित संरक्षण में ले लिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल से खेलते-खेलते भटक गया था मासूम

कोहेफिजा थाना पुलिस के अनुसार अंश, कोहेफिजा क्षेत्र में चौकीदारी करने वाले विजय का बेटा है। उसकी मां रॉयल मार्केट स्थित एक अस्पताल में भर्ती थीं। अंश अपने परिजनों के साथ मां से मिलने अस्पताल आया था। इसी दौरान वह खेलते-खेलते अस्पताल से बाहर निकल गया और घर जाने की कोशिश में रास्ता भटक गया। सीसीटीवी कैमरों में अंश अकेले रॉयल मार्केट, सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों से गुजरता हुआ दिखाई दिया। रास्ते में वह एक मस्जिद तक पहुंचा, जहां उसने पानी पिया और फिर आगे बढ़ गया।

ये भी पढ़ें- World Sickle Cell Day: 2047 से पहले सिकल सेल रोग मुक्त होगा भारत, ओंकारेश्वर से राष्ट्रपति मुर्मू का भरोसा

संदिग्ध व्यक्ति से भी हुई पूछताछ

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को एक फुटेज मिला, जिसमें अंश रॉयल मार्केट क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की उंगली पकड़कर घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वह एक भिखारी है और बच्चे के अपहरण से उसका कोई संबंध नहीं है।

रेलवे स्टेशन से मिला सुराग, मथुरा में मिला बच्चा

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ के कुछ समय बाद पुलिस को सूचना मिली कि अंश रेलवे स्टेशन की ओर गया था। इसके बाद सर्च ऑपरेशन को ट्रेनों और रेलवे नेटवर्क पर केंद्रित किया गया। लगातार प्रयासों और विभिन्न एजेंसियों के सहयोग से आखिरकार अंश मथुरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिल गया।

परिवार ने ली राहत की सांस

चार दिनों तक बच्चे की तलाश में जुटे परिवार और पुलिस के लिए यह राहत भरी खबर रही। बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है, लेकिन फिलहाल सबसे बड़ी राहत यह है कि मासूम अंश पूरी तरह सुरक्षित है और उसे वापस भोपाल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed