सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta takes action in Bhopal Municipal Corporation's Central Workshop, investigation in fake bill

MP News: भोपाल नगर निगम की सेंट्रल वर्कशॉप में लोकायुक्त की कार्रवाई, फर्जी बिलिंग मामले में जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 15 Mar 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल नगर निगम की सेंट्रल वर्कशॉप में कथित फर्जी बिलिंग और वित्तीय गड़बड़ियों के मामले में लोकायुक्त ने छापेमारी कर जांच शुरू की है। रविवार को फिर लोकायुक्त ने निगम के कार्यकाल पर जांच शुरू की। इस मामले में दो दिन पहले अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

MP News: Lokayukta takes action in Bhopal Municipal Corporation's Central Workshop, investigation in fake bill
लोकायुक्त की टीम रविवार को भी निगम कार्यालय पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल नगर निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने रविवार सुबह सेंट्रल वर्कशॉप पर छापेमारी की। माता मंदिर क्षेत्र के पास स्थित इस कार्यालय में सुबह करीब 9 बजे टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।  नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के माध्यम से भुगतान किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसी मामले में दो दिन पहले लोकायुक्त ने अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और जालसाजी से जुड़े प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज की थी। प्रारंभिक जांच में सेंट्रल वर्कशॉप से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन संदिग्ध पाए जाने के बाद यहां छापा डाला गया।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: संपत्ति के मामले में महिला IAS भी आगे: मनु सबसे अमीर ACS, संपत्ति से सबसे ज्यादा वर्णवाल की आय
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम इससे पहले शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित निगम के डेटा सेंटर में भी कार्रवाई कर चुकी है, जहां से लगभग दस वर्षों से संबंधित दस्तावेज और सर्वर का डिजिटल डेटा जब्त किया गया था। अब इन्हीं रिकॉर्ड के आधार पर सेंट्रल वर्कशॉप के कामकाज और भुगतान प्रक्रिया की पड़ताल की जा रही है। 
शिकायत में आरोप है कि सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहनों की मरम्मत, पेंटिंग और अन्य कार्यों के नाम पर ई-बिल तैयार कराए गए और कई मामलों में वास्तविक काम हुए बिना ही भुगतान कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ बिल ऐसे विभागों के नाम से बनाए गए, जिन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी।लोकायुक्त के अनुसार जब्त डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जारी है। इसके आधार पर आगे अन्य कर्मचारियों और संबंधित फर्मों की भूमिका भी सामने आ सकती है।  

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: फर्जी बिल भुगतान मामले में निगम की कार्रवाई, आरोपी गुणवंत सेवतकर से वित्त विभाग का प्रभार वापस



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed