{"_id":"69bd343877d1424d70066ff5","slug":"mp-news-major-relief-for-passengers-this-summer-special-trains-from-mumbai-to-gorakhpur-and-banaras-with-sto-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: समर में यात्रियों को बड़ी राहत,मुंबई से गोरखपुर और बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनें,भोपाल-इटारसी में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: समर में यात्रियों को बड़ी राहत,मुंबई से गोरखपुर और बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनें,भोपाल-इटारसी में ठहराव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
समर सीजन में रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर और बनारस के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है, जिससे भोपाल मंडल के यात्रियों की यात्रा आसान होगी।ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों इटारसी, भोपाल, रानी कमलापति और बीना पर रहेगा।
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मुंबई से गोरखपुर और बनारस के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों इटारसी, भोपाल, रानी कमलापति और बीना पर रहेगा।
सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल
रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से गोरखपुर के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अलग-अलग चरणों में संचालित होगी। मुंबई से रात 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:05 बजे इटारसी, 3:55 बजे भोपाल और 6:15 बजे बीना पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह बीना, भोपाल और इटारसी होते हुए तीसरे दिन तड़के मुंबई पहुंचेगी।
एलटीटी-बनारस के बीच हफ्ते में दो दिन स्पेशल
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से बनारस के बीच द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।यह ट्रेन अप्रैल में तय तारीखों पर सप्ताह में दो दिन (बुध-गुरु / शुक्र-शनि) चलेगी। मुंबई से दोपहर 12:15 बजे चलकर रात 11:45 बजे इटारसी, फिर रानी कमलापति और बीना होते हुए रात 11:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में बनारस से सुबह 5:30 बजे चलकर अगले दिन इटारसी, रानी कमलापति होते हुए शाम 4:40 बजे मुंबई पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें-चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित
भोपाल मंडल के यात्रियों को सीधा फायदा
दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव इटारसी, भोपाल, रानी कमलापति और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होने से मध्यप्रदेश के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा में भीड़ कम होगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा
22 कोच की होगी ट्रेन, कई स्टेशनों पर ठहराव
इन ट्रेनों में कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं। रास्ते में दादर, ठाणे, नासिक, भुसावल, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यात्री ट्रेन के समय, ठहराव और बुकिंग से जुड़ी जानकारी रेलवे की वेबसाइट, एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X