फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Meeting of the Board of Directors of MP Housing Board, now democracy fighters will also get reservati

MP News: एमपी हाउसिंग बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक, अब मकानों में लोकतंत्र सेनानियों को भी मिलेगा आरक्षण

Thu, 21 May 2026 09:16 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 21 May 2026 09:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने मकान आवंटन नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए लोकतंत्र सेनानियों को भी आरक्षण देने का फैसला किया है। साथ ही नए आवासीय प्रोजेक्ट और भोपाल के नए कलेक्टोरेट भवन को लेकर भी अहम निर्णय लिए गए।

विज्ञापन
MP News: Meeting of the Board of Directors of MP Housing Board, now democracy fighters will also get reservati
एमपी हाउसिंग बोर्ड संचालक मंडल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में हुई। इसमें मकान आवंटन और नई परियोजनाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि अब हाउसिंग बोर्ड के मकानों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ लोकतंत्र सेनानियों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा। बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप यह निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी तय हुआ कि आरक्षित वर्ग के तहत मकान खरीदने वाले आवेदकों को अब समग्र आईडी देना अनिवार्य होगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई व्यक्ति आरक्षण का लाभ दोबारा न ले सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal: राजधानी से पकड़ा गया फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड, 50 से ज्यादा नकली डॉक्टरों का खुलासा
विज्ञापन


मीसाबंदी कहलाते हैं लोकतंत्र सेनानी
बता दें लोकतंत्र सेनानी उन लोगों को कहा जाता है, जिन्हें वर्ष 1975 से 1977 के बीच लगे आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन करने पर मीसा कानून के तहत जेल भेजा गया था। बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों को नए आवासीय प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए लैंड पूलिंग योजना पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे बोर्ड को जमीन खरीदने में बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी और किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में भोपाल में प्रस्तावित सेंट्रल विस्टा और नए कलेक्टोरेट प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुराने कलेक्टर कार्यालय की जगह 217 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक प्रशासनिक भवन बनाया जाएगा, जिसमें कलेक्टोरेट, कमिश्नर और आईजी कार्यालय एक ही परिसर में संचालित होंगे। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ट्विशा मौत कांड पर महिलाओं का फूटा गुस्साः समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed