{"_id":"6a735f5f2303b6058b09d02d","slug":"mp-news-minister-lakhan-patel-speaks-for-the-first-time-after-22-days-changing-portfolios-is-the-cm-s-preroga-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 22 दिन बाद पहली बार बोले मंत्री लखन पटेल- विभाग बदलना सीएम का विशेषाधिकार, अब 'आनंद' में हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 22 दिन बाद पहली बार बोले मंत्री लखन पटेल- विभाग बदलना सीएम का विशेषाधिकार, अब 'आनंद' में हूं
Wed, 05 Aug 2026 09:35 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:35 PM IST
सार
पशुपालन विभाग वापस लिए जाने के बाद मंत्री लखन पटेल पहली बार इस मुद्दे पर बोले। उन्होंने कहा कि विभाग देना या वापस लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और उनकी नाराजगी की बातें केवल मीडिया की अटकलें हैं।
विज्ञापन
मंत्री लखन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुपालन विभाग वापस लिए जाने के करीब 22 दिन बाद मंत्री लखन पटेल पहली बार सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर खुलकर बोले। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग सेल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लखन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नाराजगी और विभाग हटाए जाने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब मीडिया की बनाई हुई बातें हैं। उन्होंने कहा कि विभाग देना या वापस लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री विश्वास सारंग के साथ कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया ने लखन पटेल से विभाग हटाए जाने को लेकर सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं आनंद में हूं। मुख्यमंत्री जी का जो अधिकार है, उन्होंने उसका उपयोग किया है। इसमें कोई समस्या नहीं है। दूसरा विभाग मिलने की संभावना पर उन्होंने कहा कि अभी उनके पास विभाग है और आगे क्या होगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
ये भी पढ़ें- MP News: छात्राओं की 'कैबिनेट' से मिलकर गदगद हुए CM यादव, बोले- AI का इस्तेमाल करें, लेकिन अपना दिमाग भी लगाएं
गौशाला में हो रही काल्पनिक बातें
गौशाला की जमीन किसी व्यक्ति विशेष को देने के आरोपों पर लखन पटेल ने कहा कि इस संबंध में जो नीति बनाई गई है, उसे पढ़ने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह काल्पनिक हैं। मुख्यमंत्री से संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात हो चुकी है और हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में भी दोनों साथ थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नाराजगी की बातें सही नहीं हैं और यह चर्चा केवल मीडिया में चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ब्रिक्स संस्कृति सम्मेलन: तीन विशेष प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र, आम जनता सात और नौ अगस्त को देख सकेंगी
अमित शाह की नाराजगी की अटकलें खारिज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नाराजगी की अटकलों को भी उन्होंने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उन्हें हमेशा स्नेह और मार्गदर्शन मिलता है। कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहने के सवाल पर लखन पटेल ने स्पष्ट किया कि वह पिछली कैबिनेट बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए थे, जबकि हाल की बैठक में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे। विभाग वापस लेने का कारण पूछने के सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा कि, "मैं क्यों पूछूं?"