सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: More than 2.70 lakh women missing in MP in 6 years, no trace of more than 50 thousand, politics inten

MP News: MP में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा महिलाएं लापता, 50 हजार से अधिक का अब तक सुराग नहीं, सियासत तेज

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 19 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार 2020 से 28 जनवरी 2026 तक मध्य प्रदेश में 2.70 लाख से अधिक महिलाएं और बालिकाएं लापता दर्ज हुईं, जिनमें से 50,170 का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने इसे महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताते हुए सरकार को घेरा, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मामले की समीक्षा करने की बात कही।

MP News: More than 2.70 lakh women missing in MP in 6 years, no trace of more than 50 thousand, politics inten
मंत्री निर्मला भूरिया और कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने के आंकड़ों को लेकर विधानसभा से सड़क तक राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रश्न के लिखित जवाब में गृह विभाग ने वर्ष 2020 से 28 जनवरी 2026 तक के आंकड़े पेश किए, जिनमें कुल 2,70,300 महिलाएं और बालिकाएं लापता दर्ज हुई हैं।
Trending Videos


कुल आंकड़े (2020 से 28 जनवरी 2026 तक)

महिलाएं लापता: 2,06,507
बरामद महिलाएं: 1,58,523
अब तक पता नहीं: 47,984
बालिकाएं लापता: 63,793
बरामद बालिकाएं: 61,607
अब भी लापता: 2,186
यानी कुल मिलाकर 50,170 महिलाएं और बालिकाएं ऐसी हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

साल-दर-साल बढ़ते मामले
2020 से 2025 के बीच हर साल मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
2024 में 50,798 मामले
2025 में 54,897 मामले
2026 में 28 जनवरी तक 4,197 मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश विधानसभा में आज पानी और आबकारी नीति पर तीखी बहस के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन



भूरिया का आरोप
कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने इन आंकड़ों को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखा रही और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने विशेष मॉनिटरिंग तंत्र और जिला स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

यह भी पढ़ें-थाली बजाकर विधानसभा में विरोध,सिंघार बोले-सरकार विकास के नाम पर सिर्फ ख्याली पुलाव परोस रही

महिला एवं बाल विकास मंत्री का जवाब
इधर, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता यह आंकड़ा कहां से आया है। जब उन्हें बताया गया कि यह जानकारी स्वयं सरकार ने विधानसभा में दी है, तो उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले को देखेंगे कि क्या स्थिति है।मंत्री ने कहा कि जहां भी इस तरह के मामले सामने आते हैं, सरकार कार्रवाई करती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लाडली बहनों और महिलाओं के हित में लगातार काम कर रही है और बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed