{"_id":"69c5fa32694035c3680bc5ef","slug":"mp-news-petrol-pumps-in-trouble-due-to-credit-cut-supply-affected-in-many-places-more-than-10-dry-shops-in-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: क्रेडिट बंद होने से पेट्रोल पंपों पर संकट, कई जगह आपूर्ति प्रभावित, भोपाल में 10 से अधिक पंप ड्राई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: क्रेडिट बंद होने से पेट्रोल पंपों पर संकट, कई जगह आपूर्ति प्रभावित, भोपाल में 10 से अधिक पंप ड्राई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपों को मिलने वाली उधारी सुविधा बंद होने से कई जगह ईंधन आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे संचालकों और उपभोक्ताओं दोनों की चिंता बढ़ गई है। भोपाल में 10 से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं।
पेट्रोल पंप पर लगी लाइन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की आंच अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। गैस के बाद अब डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों के कारण पंपों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग अपनी टंकी फुल करा रहे हैं। ऐसे में खपत बढ़ने से पेट्रोल पंपों पर भी असर पड़ रहा है। इस बीच, मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को दी जाने वाली क्रेडिट सुविधा अचानक बंद कर दी गई है, जिससे हालात बिगड़ने लगे हैं। पहले पंप संचालकों को 8 से 10 दिनों की उधारी पर पेट्रोल-डीजल मिलता था, लेकिन इस व्यवस्था को खत्म करने के बाद कई पंपों पर ईंधन की उपलब्धता प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार, पंप संचालकों को अब अग्रिम भुगतान के आधार पर ही ईंधन मिल रहा है, जबकि सरकारी विभागों और अन्य उपभोक्ताओं से भुगतान अक्सर देर से मिलता है। इस वजह से संचालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है और कुछ स्थानों पर पंप अस्थायी रूप से बंद रखने की स्थिति भी बन गई है।
ये भी पढ़ें- MP News: एमपी में खत्म होगा 24 साल पुराना दो बच्चों का नियम, तीन या अधिक संतान वालों को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
इस मुद्दे को लेकर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखी हैं। उन्होंने बताया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के क्रेडिट सुविधा समाप्त करने से सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। साथ ही, सरकारी सप्लाई और अन्य बकाया भुगतान समय पर न मिलने से स्थिति और जटिल हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिला प्रशासन और राज्य स्तर के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलियम कंपनियों और संबंधित विभागों से चर्चा कर जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य और केंद्र स्तर पर बातचीत के बाद जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा, जिससे पेट्रोल पंपों पर सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
ये भी पढ़ें- MP News: स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड, 1 अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X