सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Preparations for appointments in corporations and boards complete, list of chairpersons to be release

MP News: मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों की तैयारी पूरी, जल्द जारी होगी अध्यक्षों की सूची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Thu, 16 Apr 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में निगम, मंडल और प्राधिकरणों में अध्यक्षों के नाम लगभग तय हो गए हैं।  केंद्रीय मंजूरी के बाद जल्द ही नियुक्तियों के आदेश जारी होने की संभावना है।

MP News: Preparations for appointments in corporations and boards complete, list of chairpersons to be release
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में निगम, मंडल, प्राधिकरण और आयोगों में अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सत्ता और संगठन के बीच अधिकांश नामों पर सहमति बना ली है और इन्हें केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी भी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख विकास प्राधिकरणों के लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण में चेतन सिंह का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है, जबकि इंदौर विकास प्राधिकरण के लिए हरिनारायण यादव पर सहमति बन चुकी है। इसी तरह देवास विकास प्राधिकरण में बहादुर मुकाती को जिम्मेदारी मिल सकती है। जबलपुर में भी संदीप जैन का नाम चर्चा में बना हुआ है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- MP: एक के बाद एक खुलासे से दहला भोपाल, मासूमों के साथ कई बार दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव; तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ग्वालियर और उज्जैन विकास प्राधिकरण को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। इन दोनों शहरों के लिए नामों पर विचार-विमर्श जारी है, लेकिन संकेत हैं कि यहां भी जल्द सहमति बन जाएगी। निगमों और आयोगों के पदों के लिए भी कई नाम तय कर लिए गए हैं। अनुसूचित जाति आयोग में कैलाश जाटव और अनुसूचित जनजाति आयोग में भात सिंह नेताम को जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं युवा आयोग के लिए प्रवीण शर्मा का नाम सामने आ रहा है। 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नई ट्रांसफर पॉलिसी की तैयारी: एक माह के लिए हटेगा प्रतिबंध,प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे अधिकार

इसके अलावा सहकारी क्षेत्र और अन्य संस्थाओं में भी नियुक्तियों की तैयारी है। अपैक्स बैंक से जुड़े महेंद्र सिंह यादव को सहकारी संस्था में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। लघु उद्योग निगम में विनोद गोटिया का नाम सामने आया है, जबकि मध्यप्रदेश हाउसिंग कॉर्पोरेशन में संजय नगाइच को मौका दिए जाने की चर्चा है। वित्त विकास निगम के लिए दीपक सक्सेना और खेल प्राधिकरण के लिए रामलाल रैतेल के नाम भी प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। वहीं कटनी और ओरछा विकास प्राधिकरण के लिए भी नामों पर सहमति बन चुकी है। कुल मिलाकर, सभी प्रमुख पदों के लिए नाम तय होने के बाद अब औपचारिक घोषणा का इंतजार है। इन नियुक्तियों के बाद लंबे समय से खाली पड़े पदों पर कामकाज फिर से गति पकड़ने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें-  जनगणना 2027 का शुभारंभ: सीएम बोले-देश के विकास की मजबूत नींव है जनगणना; 1 मई से होगी मकानों की सूची तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed