सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj said- Farmers' interests are safe in India-US trade deal, GM products will not get entry

MP News: शिवराज बोले-भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसान हित सुरक्षित, GM उत्पादों को नहीं मिलेगी एंट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है। उन्होंने साफ किया कि खेती और डेयरी को नुकसान पहुंचाने वाले सभी उत्पाद समझौते से बाहर रखे गए हैं।

MP News: Shivraj said- Farmers' interests are safe in India-US trade deal, GM products will not get entry
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस समझौते में भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कृषि या डेयरी उत्पाद इस समझौते में शामिल नहीं है और सभी संवेदनशील वस्तुओं को पूरी तरह बाहर रखा गया है।
Trending Videos

पत्रकार वार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में किसी भी प्रकार के आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) कृषि उत्पादों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह फैसला भारतीय कृषि की शुद्धता, मिट्टी और बीजों की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, 13 शहरों में रातें ठंडी

कृषि मंत्री ने बताया कि अमेरिका को मांस, पोल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, चीनी, मोटे अनाज, केले, स्ट्रॉबेरी, चेरी, खट्टे फल, दालें, तिलहन, इथेनॉल और तंबाकू जैसे उत्पादों पर किसी भी तरह की टैरिफ छूट नहीं दी गई है। इसके अलावा छिलका रहित अनाज, आटा, आलू, प्याज, सब्जियां, फ्रोजन फूड, फल और डिब्बाबंद सब्जियां भी भारत नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादों जैसे दूध, दूध पाउडर, दही, मक्खन, घी, पनीर और चीज़ को भी भारत में प्रवेश नहीं मिलेगा, जिससे किसान परिवारों की आजीविका पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। मसालों के मामले में भी काली मिर्च, लौंग, दालचीनी, हल्दी, जीरा, धनिया, अदरक सहित लगभग सभी प्रमुख भारतीय मसालों को समझौते से बाहर रखा गया है।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश भाजपा ने 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष बेवजह हो-हल्ला मचा रहा था कि खेती बर्बाद हो जाएगी, लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय किसानों की ताकत वाले सभी प्रमुख उत्पाद सुरक्षित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने यह साबित कर दिया है कि देश और किसानों के हितों पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed