{"_id":"698840e79829caabd9091bbb","slug":"singrauli-s-plight-at-the-delhi-durbar-tribals-open-up-about-displacement-issues-before-rahul-gandhi-the-iss-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली दरबार में सिंगरौली की पीड़ा: आदिवासियों ने राहुल के सामने खोली विस्थापन की फाइल, जोर पकड़ेगा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली दरबार में सिंगरौली की पीड़ा: आदिवासियों ने राहुल के सामने खोली विस्थापन की फाइल, जोर पकड़ेगा मुद्दा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली के आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर विस्थापन, मुआवजा, रोजगार और स्वास्थ्य-शिक्षा की समस्याएं रखीं। राहुल गांधी ने जल्द सिंगरौली आने और संसद में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया, जिससे आदिवासी समाज में उम्मीद जगी है।
राहुल गांधी से मिलने पहुंचा आदिवासियों का दल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एमपी के सिंगरौली जिले के आदिवासी इलाकों में वर्षों से चल रहे विस्थापन, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं के संकट की गूंज अब देश की राजधानी तक पहुंच गई है। जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों से पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपनी पीड़ा और मांगों को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने रखा। यह मुलाकात लोकसभा परिसर में राहुल गांधी के चेंबर में हुई, जहां आदिवासी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खनन परियोजनाओं और बड़े उद्योगों के विस्तार के चलते हजारों आदिवासी परिवार विस्थापन का दर्द झेल रहे हैं, लेकिन मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के वादे आज भी अधूरे हैं।
विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास बना सबसे बड़ा मुद्दा
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सिंगरौली को ऊर्जा राजधानी कहा जाता है, लेकिन इसी विकास की कीमत आदिवासी समाज चुका रहा है। जमीन अधिग्रहण के बाद कई परिवारों को न तो उचित मुआवजा मिला और न ही पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की गई। खनन और औद्योगिक प्रदूषण के कारण खेती, जंगल और जल स्रोत प्रभावित हुए हैं, जिससे आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है।
शिक्षा-स्वास्थ्य की बदहाली पर भी चिंता
आदिवासी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि कई गांवों में स्कूल, शिक्षक, अस्पताल और डॉक्टरों की भारी कमी है। प्रदूषण और औद्योगिक गतिविधियों के कारण लोगों में गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं, लेकिन इलाज की सुविधा सीमित है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, 13 शहरों में रातें ठंडी
राहुल गांधी का भरोसा, जल्द सिंगरौली दौरा
राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सिंगरौली की समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने जल्द ही सिंगरौली आने और जमीनी हालात का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने का वादा किया। प्रियंका गांधी ने भी आदिवासी समाज के मुद्दों पर हर संभव सहयोग और समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें-जूनियर डॉक्टर्स आर-पार के मूड में, स्टाइपेंड-बीमा को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम, जाएंगे हड़ताल पर
आदिवासी समाज में जगी नई उम्मीद
जानकारी के मुताबिक बासी विरदहा इलाके के लोगों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात हुई और उन्हें औपचारिक रूप से सिंगरौली आने का निमंत्रण दिया गया। राहुल गांधी ने तुरंत आने का आश्वासन देकर प्रतिनिधियों का मनोबल बढ़ाया। इस मुलाकात के बाद आदिवासी समाज में उम्मीद जगी है कि उनकी आवाज अब सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति और संसद तक मजबूती से पहुंचेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X