सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Light rain occurred in 6 districts of the state, heavy rain will start again in some districts fro

Mp weather: प्रदेश के 6 जिलों में हुई हल्की बारिश, कुछ जिलों में 3 अगस्त से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 01 Aug 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार को  6 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा,जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जिलों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

MP weather: Light rain occurred in 6 districts of the state, heavy rain will start again in some districts fro
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से राहत मिल गई है। पिछले दो दिन से किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हुई है। गुरुवार को भी 6 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा,जबकि कुछ जिलों में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ जिलों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। जबकि तीन अगस्त रविवार से एक बार फिर कुछ जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। 4 अगस्त को कुछ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
loader
Trending Videos



यह भी पढ़ें-अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को धमकाने वाला गिरफ्तार, भेज रहा था अश्लील मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर                   अधिकतम तापमान   
ग्वालियर              32.4 डिग्री 
खजुराहो             31.2 डिग्री
सीधी                  31.0 डिग्री
भोपाल                30.7 डिग्री
जबलपुर              30.6 डिग्री


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के भारी बारिश से राहत, 15 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले चार दिन नहीं होगी तेज बारिश

10 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 28 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 17.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 10.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश के ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना और श्योपुर में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 50% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जबकि इंदौर में सबसे कम पानी गिरा है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed