फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Madhya Pradesh is scorching even more intensely than last year; heat to intensify further starting

MP Weather: पिछले साल से ज्यादा तप रहा मध्यप्रदेश,25 मई से नौतपा में और बढ़ेगी गर्मी,47 डिग्री पर पहुंचा पारा

Tue, 19 May 2026 05:46 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 19 May 2026 05:46 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक ई दिव्या सुरेंद्र के अनुसार अगले 7 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं और 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में गर्मी और बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
MP Weather: Madhya Pradesh is scorching even more intensely than last year; heat to intensify further starting
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा भीषण गर्मी झेल रहा है। मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा के दौरान गर्मी का असर और तेज हो सकता है। फिलहाल अगले 7 दिनों तक तापमान में किसी बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आने लगी हैं। ग्वालियर-चंबल, टीकमगढ़, छतरपुर और खजुराहो जैसे इलाकों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान वाले शहर
नौगांव – 47.0 डिग्री
खजुराहो – 46.4 डिग्री
दतिया – 45.8 डिग्री
राजगढ़ – 45.6 डिग्री
दमोह – 45.5 डिग्री
गुना – 45.2 डिग्री
टीकमगढ़ – 45.2 डिग्री
सतना – 45.1 डिग्री
ग्वालियर – 45.0 डिग्री
रीवा – 45.0 डिग्री

भोपाल-इंदौर में भी लू का असर
राजधानी भोपाल में 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में 42.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में 44.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, राजगढ़ में 31 डिग्री और सतना में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक बोलीं- अभी राहत के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक ई दिव्या सुरेंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान बढ़ा है और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में तापमान हाईर साइड में बना रहेगा। फिलहाल ऐसा कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे बारिश या थंडरस्टॉर्म होकर तापमान में गिरावट आ सके। ग्वालियर-चंबल और उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो जैसे इलाकों में पहले से ही 45 से 46 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हो रहा है। आने वाले पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है, इसलिए सीवियर हीट वेव के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा में और बढ़ेगा तापमान
25 मई से शुरू हो रहे नौतपा को लेकर भी मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौतपा वैज्ञानिक शब्द नहीं है, लेकिन मौसम के मौजूदा पैटर्न के अनुसार अगले 7 दिनों तक तापमान ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। डॉ. ई दिव्या सुरेंद्र ने कहा कि बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। तापमान कम होने के भी चांस बहुत कम हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी का असर और तेज रह सकता है।

यह भी पढ़ें-पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उज्जैन में सबसे मंहगा हुआ पेट्रोल


पिछले साल से ज्यादा गर्म मई
मौसम विभाग के अनुसार इस बार मई महीने में पिछले साल की तुलना में ज्यादा गर्मी दर्ज की जा रही है। पिछले वर्ष मई में कई बार बारिश और थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां हुई थीं, जिससे तापमान नियंत्रित रहा था। मौसम वैज्ञानिक ने बताया,पिछले साल मई महीने में कई जगह बारिश और थंडरस्टॉर्म हुए थे, लेकिन इस बार ऐसी गतिविधियां कम हैं। इसलिए तापमान लगातार हाईर साइड में बना हुआ है। कुछ शहरों में रिकॉर्ड ब्रेकिंग तापमान भी दर्ज किया गया है। रतलाम में भी रिकॉर्ड स्तर की गर्मी देखी गई।

यह भी पढ़ें-भोपाल में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, पहले खरीद लें जरूरी दवाएं

हीट स्ट्रोक से बचने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। जरूरी होने पर छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को कहा गया है।विशेषज्ञों ने ओआरएस, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स वाले पेय पदार्थ लेने की सलाह दी है। साथ ही हल्के रंग और सूती कपड़े पहनने को कहा गया है।डॉ. ई दिव्या सुरेंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति में हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed