सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Rainfall in many districts of Madhya Pradesh temperature recorded at 46 degrees in Chhatarpur

MP Weather: मध्यप्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, छतरपुर में 46 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jun 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

MP Weather Rainfall in many districts of Madhya Pradesh temperature recorded at 46 degrees in Chhatarpur
एमपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले के बिजवार का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदला है। इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है। रतलाम में तो ओले भी गिरे हैं।

Trending Videos


इधर, मौसम विभाग ने 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी, तो कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 10 सबसे गर्म शहर

  • छतरपुर- 46

  • दमोह- 45.5

  • पृथ्वीपुर- 45.1

  • शिवपुरी- 45.0

  • खजुराहो- 44.6

  • गुना- 44.4

  • बड़वानी- 44.3

  • सिंगरौली- 44.2

  • राजगढ़- 44.1

  • टीकमगढ़- 44.0


शनिवार को प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने शनिवार पूर्वानुमान में आंधी, गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू चलने का अनुमान है। इसके लिए येलो अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश चलने का येलो अलर्ट है।


प्रदेश के बड़े शहरों का अधिकतम तापमान

  • ग्वालियर- 43.8

  • जबलपुर- 42.8

  • उज्जैन- 42.8

  • रीवा- 42.2

  • भोपाल- 41.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed