सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   CM Mohan Yadav inaugurated the 'MPT Cafe Culture House' on his birthday and provided Rs 5 lakh to differently-

MP News: सीएम यादव ने जन्मदिन पर 'MPT कैफे कल्चर हाउस’ का किया शुभारंभ, दिव्यांग बच्चों को दी 5 लाख की सहायता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 25 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल के रविंद्र भवन परिसर में एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया और उनके लिए आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।

CM Mohan Yadav inaugurated the 'MPT Cafe Culture House' on his birthday and provided Rs 5 lakh to differently-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बच्चों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बाल निकेतन और आरुषि संस्था के दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें उपहार भी वितरित किए। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके उत्साहवर्धन के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं “राम सा संघर्ष” कविता प्रस्तुत करने वाली सुहाना को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एमपीटी कैफे कल्चर हाउस मध्य प्रदेश पर्यटन का एक अनूठा प्रोजेक्ट है, जो प्रदेश की संस्कृति, प्रकृति और खानपान को एक साथ जोड़ता है। यह स्थान कला, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें पर्यटन को बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद करती हैं।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र भवन परिसर में स्थित यह कैफे शहर की भागदौड़ के बीच एक शांत और सुकून भरा माहौल प्रदान करता है। करीब 85 लोगों की बैठने की क्षमता वाले इस कैफे को नेचर ग्रीन थीम पर तैयार किया गया है, जहां लोग प्रकृति के बीच बैठकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। कैफे का इंटीरियर स्थानीय शिल्पकला और हस्तनिर्मित सजावट से सुसज्जित है, जो इसे खास बनाता है।
कैफे का मेन्यू भी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक अंदाज में परोसा जाता है, जैसे इंदौर का प्रसिद्ध भुट्टे का कीस, रागी बालूशाही और कोदो अरंचिनी जैसे मिलेट्स आधारित व्यंजन। इसके साथ ही यहां एमपीटी बेक हाउस का आउटलेट भी है, जहां होममेड ब्रेड, पेस्ट्री और अन्य बेकरी उत्पाद उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को प्रदेश के सांस्कृतिक और पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 

ये भी पढ़ें-  MP Board 5th 8th Result: 5वीं-8वीं में छोटे जिलों का परचम,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed