सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP News: 61 साल के हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, पीएम मोदी-शाह ने दी बधाई, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 25 Mar 2026 02:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना 61वां जन्मदिन सादगी और जनसंपर्क के बीच मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, जबकि सीएम ने दिन की शुरुआत गौ सेवा से की।

विज्ञापन
MP News: CM Yadav turns 61, PM Modi and Amit Shah extend their congratulations, begins day by feeding grass to
सीएम आवास में बहनों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 61 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी और अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की सराहना की और उन्हें दीर्घायु तथा निरंतर सेवा का आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं भेजी।  


ये भी पढ़ें- MP Board 5th Class Result 2026 Out: कक्षा पांच का रिजल्ट जारी, 95.14 % विद्यार्थी पास; छात्राएं रहीं अव्वल

 
Trending Videos
MP News: CM Yadav turns 61, PM Modi and Amit Shah extend their congratulations, begins day by feeding grass to
सीएम ने गौ माता को ग्रास देकर की दिन की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
साधारण कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक का सफर
सीएम हाउस, भोपाल में सुबह 10 से 11:30 बजे तक आमजन और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। छात्र राजनीति से शुरू हुई उनकी यात्रा आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक पहुंच चुकी है। 11 दिसंबर 2023 को भोपाल में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम पर मुख्यमंत्री पद के लिए मुहर लगी, तब वे बैठक में तीसरे नंबर की पंक्ति  में बैठे थे। मोहन यादव के अनुसार उनका नाम जब विधायक दल कि बैठक में लिया गया, उसके पहले तक उनको कुछ पता नहीं था। दो बार नाम लिए जाने के बाद वह सामने की पक्ति में आए। यह दृश्य उनकी साधारण कार्यकर्ता से राज्य के शीर्ष पद तक पहुंचने की यात्रा का प्रतीक बन गया। मोहन यादव की यात्रा संघर्ष और मेहनत से भरी हुई, दूसरी तरफ उनका व्यक्तित्व उतना ही सरल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म दिवस की शुरुआत गौ माता को ग्रास देकर, उन्हें दुलार कर की।

ये भी पढ़ें-  MP News: जन्मदिन पर सीएम मोहन यादव आज वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की बामनेर नदी में कछुए छोड़ेंगे
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: CM Yadav turns 61, PM Modi and Amit Shah extend their congratulations, begins day by feeding grass to
सीएम ने दिव्यांग बच्चों को बांटे उपहार - फोटो : अमर उजाला
वन्यजीव संरक्षण के साथ मनाया जन्मदिन
डॉ. मोहन यादव अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वे अपना जन्मदिन भी बेहद साधारण तरीके से मनाते हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे उनका लंबा राजनीतिक सफर रहा है, जो संघर्ष से शुरू होकर सफलता तक पहुंचने की प्रेरक कहानी बयां करता है। उनकी सफलता की कहानी गरीबी, संघर्ष और अथक मेहनत की मिसाल है। सीएम रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बामनेर नदी में दर्जन भर कछुओं को आजाद करेंगे। साथ ही चीता पुनर्वास बामा लॉन्च करने का कार्यक्रम भी है। यह पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: जज के सामने पूर्व सांसद संजर के वकील बेटे को साले ने पीटा, साले की पत्नी के अधिवक्ता हैं फरियादी

 
MP News: CM Yadav turns 61, PM Modi and Amit Shah extend their congratulations, begins day by feeding grass to
सीएम आवास पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
दिव्यांग बच्चों और बहनों के साथ जन्मदिन
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में 'बहनों की पाती:भैया के नाम अभिव्यक्ति' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहनों ने भाई डॉ. मोहन यादव को धूमधाम से जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। उसके बाद बहनों ने उन्हें कई तरह के उपहार भी दिए। महिलाओं ने भाई डॉ. मोहन को आशीर्वाद से भरी पाती और गुलदस्ते भेंट किए। कई बहनों ने उन्हें उनकी तस्वीरें भी भेंट की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित कर बच्चों का अभिवादन किया और उन्हें उपहार भेंट किए।

ये भी पढ़ें- MP Board 5th 8th Result 2026: आज आएगा 5वीं-8वीं बोर्ड का परिणाम, दोपहर एक बजे शिक्षा मंत्री करेंगे जारी

अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे 
इस मौके पर सीएमने कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से बहनों का स्नेह-आशीर्वाद हमारी सरकार को मिला है। सरकार के गठन के बाद ही बहनें इस तरह आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। आज भले ही मैं जन्मदिन की बधाई ले रहा हूं, लेकिन वास्तव में आज बहनों के आशीर्वाद का दिन है। मुख्यमंत्री ने बहनों से कहा कि आपका स्नेह-आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे। हम अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे, जिसमें विस्तार से बात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बहनों के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। परमात्मा करे इस पर किसी की नजर न लगे। मैं इस अवसर पर बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed