सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Asian Games preparations intensify: Minister Vishwas Sarang assigns responsibility to coaches, focuses on faci

एशियन गेम्स की तैयारी तेज: मंत्री विश्वास सारंग ने कोचों को सौंपी जिम्मेदारी, खिलाड़ियों की सुविधाओं पर फोकस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 25 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में एशियन गेम्स की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वॉटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशिक्षण और सुविधाओं पर जोर दिया।

Asian Games preparations intensify: Minister Vishwas Sarang assigns responsibility to coaches, focuses on faci
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल में बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में आयोजित बैठक में मंत्री विश्वास सारंग ने वॉटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षकों से वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या या संसाधनों की कमी हो, तो तत्काल विभाग को अवगत कराया जाए, ताकि समय पर समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।  सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका अधिकतम उपयोग कर खिलाड़ियों को तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों की प्रगति, प्रशिक्षण व्यवस्था और संसाधनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  भोपाल में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत; चाय पीने के लिए निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने यह भी कहा कि हर खिलाड़ी की क्षमता अलग होती है, इसलिए उनके अनुसार विशेष रणनीति तैयार की जाए। प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी और परिणाम देने वाला बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने अगली बैठक में संभावित खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। मंत्री ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने लक्ष्य तय करते हुए कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स में अधिक से अधिक पदक हासिल करने के लिए सभी को टीम भावना और अनुशासन के साथ काम करना होगा। इसके अलावा, मंत्री ने निर्देश दिए कि खेल गतिविधियों की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से नियमित रूप से साझा की जाए, ताकि लोगों तक तैयारियों की जानकारी पहुंच सके। बैठक में खेल संचालक अंशुमान यादव और संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-  MP Board 5th 8th Result: 5वीं-8वीं में छोटे जिलों का परचम,बड़े शहरों की रफ्तार पड़ी धीमी,राजधानी टॉप से बाहर




 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed