सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Phase of intense heat begins in MP; mercury crosses 42°C in 9 cities, heatwave alert issued

MP Weather Today: एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू, 9 शहरों में 42 से ज्यादा पारा, 16 जिलों में लू का अलर्ट

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 18 Apr 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में गर्मी ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली है। खजुराहो में सीजन का सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी है और अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

MP Weather Today: Phase of intense heat begins in MP; mercury crosses 42°C in 9 cities, heatwave alert issued
बढ़ी गर्मी की तपिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदलते हुए भीषण गर्मी का रूप ले लिया है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में एंट्री के साथ ही तापमान तेजी से उछला है और अब हालात लू जैसे बन गए हैं। शुक्रवार को छतरपुर के खजुराहो में पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। खास बात यह रही कि जबलपुर जैसे शहर ने भोपाल और इंदौर को भी पीछे छोड़ते हुए ज्यादा गर्मी दर्ज की। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। खजुराहो के बाद उमरिया (42.9), टीकमगढ़-नौगांव (42.8), मंडला (42.5), दमोह, गुना और दतिया (42.2) जैसे शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे। वहीं बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल और ग्वालियर 41.3 डिग्री, इंदौर 40.6 और उज्जैन 40.5 डिग्री पर रहे।
Trending Videos


 16 जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 16 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना समेत कई जिले शामिल हैं। आने वाले 2-3 दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई गई है, जिससे लू का असर और तेज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल टाइमिंग बदली, बच्चों की सेहत को लेकर प्रशासन सख्त
तेज गर्मी और धूप के चलते बच्चों की सेहत पर खतरा बढ़ गया था। इसी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। राजधानी भोपाल में अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे। इसके अलावा ग्वालियर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन, बालाघाट, अनूपपुर और उमरिया समेत कई जिलों में भी नई टाइमिंग लागू कर दी गई है।

बारिश से सीधे लू तक का सफर
इस बार अप्रैल की शुरुआत में मौसम अलग ही मिजाज में था। 1 से 9 अप्रैल तक प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलता रहा। करीब 45 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि 15 से ज्यादा जिलों में ओले गिरे। लेकिन अब दूसरे पखवाड़े में मौसम ने पूरी तरह पलटी मार दी है और तेज गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढें-भोपाल में शिक्षक भर्ती पर बवाल, पद बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

 गर्मी से बचाव जरूरी: ये सावधानियां अपनाएं

- दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें
- दोपहर की तेज धूप से बचें
- हल्के और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें

यह भी पढें-सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका, शिक्षकों को राहत की उम्मीद

आगे क्या?
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल और मई ही सबसे ज्यादा गर्मी वाले महीने होते हैं, और अब असली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जा सकता है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed