सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Western disturbance will change the weather, rain alert in many districts after two days, me

MP Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दो दिन बाद कई जिलों में बारिश का अलर्ट, पहले चढ़ेगा पारा

न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Feb 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम केंद्र भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के आठ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

MP Weather Today: Western disturbance will change the weather, rain alert in many districts after two days, me
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी हवाओं के असर से एक बार फिर प्रदेश का मौसम करवट लेने की तैयारी में है। मौसम केंद्र भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इससे पहले तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होगी और दिन-रात के पारे में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है।
Trending Videos


उत्तर MP में ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के करीब आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर शामिल हैं। इन इलाकों से लगे जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।अगर बारिश होती है तो फरवरी में यह तीसरा मौका होगा, जब प्रदेश में बरसात का दौर देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में ओले, तेज हवा और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे भी कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया सिस्टम देगा दस्तक
फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन उसका प्रभाव पहाड़ी राज्यों तक सीमित है, जहां बर्फबारी हो रही है। मध्य प्रदेश में अभी इसका असर केवल हल्के बादलों तक ही सीमित है। 16 फरवरी के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के 3 स्वयं प्रकट शिव,सदियों पुरानी आस्था,पहाड़ी से लेकर वट वृक्ष तक शिव का अद्भुत स्वरूप


रात में हल्की ठंड, दिन में गर्मी का संकेत
प्रदेश में अभी ठंड का असर मुख्यतः रात और सुबह के समय ही महसूस हो रहा है। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं दिन का तापमान कई जगह 30 डिग्री के आसपास पहुंचने लगा है, जिससे दिन हल्के गर्म महसूस हो रहे हैं।पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बड़े शहरों में भोपाल 14.2, इंदौर 13.6, ग्वालियर 12.8, उज्जैन 15.7 और जबलपुर 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ स्थानों पर पारा 10 से 11 डिग्री के बीच रहा।

यह भी पढ़ें-बजट पर टिकी व्यापारियों की नजर,टैक्स में राहत,मंडी शुल्क खत्म करने और स्टार्टअप पैकेज की उम्मीदें


अगले दो दिन का पूर्वानुमान
16 फरवरी को कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं, लेकिन दिन में बादल छा सकते हैं। जबकि 17 फरवरी को हल्का कोहरा और बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। प्रदेश में फरवरी का मौसम एक बार फिर बदलते तेवर दिखा सकता है, जिससे किसानों और आम लोगों की नजर अब आसमान पर टिकी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed