{"_id":"6300b87526ea313ec9585698","slug":"mp-weather-update-today-chance-of-extremely-heavy-rain-in-narsinghpur-damoh-sagar-and-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: नरसिंहपुर, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: नरसिंहपुर, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी
Sat, 20 Aug 2022 04:03 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 20 Aug 2022 04:03 PM IST
सार
मौसम विभाग ने तीन अलर्ट भी जारी किए हैं। रेड अलर्ट के मुताबिक नरसिंहपुर, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बन रही है। यहां पांच इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
एमपी मौसम आज: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। कई इलाकों में तेज पानी गिरा है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला सिस्टम तैयार होने से अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। नरसिंहपुर, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बन रही है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर-चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, जबलपुर एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, उज्जैन-भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। भिंड में 10, अलीपुर, उमरिया में 9, नागौद, त्योथर 8, रीवा, मझगांव, डिंडौरी, अंबाह 7, पोरसा, लवुकशनगर, ब्योहारी में 5 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है।
अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने तीन अलर्ट भी जारी किए हैं। रेड अलर्ट के मुताबिक नरसिंहपुर, दमोह, सागर एवं छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना बन रही है। यहां पांच इंच या उससे अधिक बारिश हो सकती है। IMD का ऑरेंज अलर्ट कह रहा है कि रीवा, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं यलो अलर्ट के अनुसार शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी मप्र में दिन और रात का तापमान लुढ़का है, वहीं पश्चिमी हिस्से में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां 34.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा मंडला रहा। उमरिया जिले में बीते 24 घंटे 86.9 मिलीमीटर बारिश हुई है।