फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update Today: The mercury started rising as soon as the rain stopped

MP Weather Today: बारिश का दौर थमते ही उछलने लगा पारा, अगले दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम

Thu, 18 Aug 2022 05:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Aug 2022 05:48 PM IST
सार

मौसम विभाग क पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में शहडोल, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
MP Weather Update Today: The mercury started rising as soon as the rain stopped
एमपी मौसम आज:मध्य प्रदेश में बारिश लगभग थम सी गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश लगभग थम सी गई है। तापमान में भी अच्छा-खासा उछाल हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे बाद फिर मौसम में बदलाव आ सकता है। वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना बन रही है। हालांकि बारिश का दौर थमने से थोड़ी राहत है, क्योंकि प्रदेश में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल एवं इंदौर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। घनसौर में तीन, ठीकरी, चाचरीयापाटा, गौगांवा में 2, उमरेह, कट्ठीवाड़ा, पुनासाडैम, तिरला में 1 सेंटीमीटर तक पानी गिरा है। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि शहडोल, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, चंबल, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है, जो बता रहा है कि इंदौर. उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग का दृष्टिकोण कहता है कि पूर्वी मप्र में वर्षा की गतिविधियों में 20 और 21 अगस्त को बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो बारिश की गतिविधियां कम होने से पारे में अच्छा-खासा उछाल देखा गया। पश्चिमी हिस्से में 5.6 डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ा है। पूर्वी हिस्से में भी 3.6 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। रात के तापमान में  मामूली बढ़त रही। प्रदेश में सबसे गर्म सीधी रहा, दिन और रात में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां दिन का तापमान 34.8 डिग्री तक दर्ज किया गया और रात का पारा 26.6 डिग्री तापमान रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में मानसून की गतिविधि फिलहाल थम गई हैं। कोई भी सिस्टम प्रभाव नहीं डाल रहा है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र जरूर बन रहा है। शुक्रवार को यह गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदस सकता है। इस सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार को जबलपुर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में वर्षा होने लगेगी। शनिवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed