सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Nationwide Strike Against Online Medicine Sales: Medical Stores in Bhopal to Remain Closed Tomorrow—Purchase E

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में हड़ताल: भोपाल में कल बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, पहले खरीद लें जरूरी दवाएं

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Tue, 19 May 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को भोपाल समेत देशभर में मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा कारोबार से नकली और गलत दवाओं का खतरा बढ़ रहा है, जबकि भारी छूट के कारण छोटे मेडिकल व्यवसाय संकट में हैं। लोगों से पहले ही जरूरी दवाएं खरीदने की अपील की गई है। हालांकि अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

Nationwide Strike Against Online Medicine Sales: Medical Stores in Bhopal to Remain Closed Tomorrow—Purchase E
मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में बुधवार 20 मई को देशभर में मेडिकल कारोबारियों की बड़ी हड़ताल होगी। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आवाहन पर भोपाल के मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी बंद का समर्थन किया है। ऐसे में राजधानी में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रह सकती हैं। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन दवा व्यापार ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन है और केंद्र सरकार की कुछ अधिसूचनाओं के जरिए इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।
Trending Videos


बिना फार्मासिस्ट बिक रहीं दवाएं, जनता की सेहत से खिलवाड़
एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिना फार्मासिस्ट निगरानी के दवाओं की सप्लाई की जा रही है, जो मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। दवा विक्रेताओं ने दावा किया कि ऑनलाइन बिक्री के जरिए नकली, एक्सपायरी और गलत दवाओं के वितरण का जोखिम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पांच दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उज्जैन में सबसे मंहगा हुआ पेट्रोल
विज्ञापन



भारी छूट से छोटे मेडिकल कारोबार पर संकट
मेडिकल कारोबारियों ने ऑनलाइन कंपनियों पर प्रिडेटरी प्राइसिंग अपनाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि भारी डिस्काउंट और लागत से कम कीमत पर दवाएं बेचकर छोटे और मध्यम मेडिकल स्टोर्स को बाजार से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। इससे पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-बैक लेन,नाले और बाजारों की गंदगी पर BMC का फोकस, महापौर ने संभाला मोर्चा

जनता से अपील- पहले खरीद लें जरूरी दवाएं
भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 20 मई से पहले अपनी नियमित उपयोग की जरूरी दवाएं खरीद लें, ताकि बंद के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि अस्पताल परिसरों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से अलग रखा गया है, जिससे भर्ती मरीजों और इमरजेंसी सेवाओं पर असर न पड़े।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed