सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Political appointments pick up pace: Manohar Porwal becomes chairman of Ratlam Development Authority, Yadav ta

राजनीतिक नियुक्तियों में तेजी: मनोहर पोरवाल बने रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, यादव को चित्रकुट की कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 29 Apr 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मोहन सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों की रफ्तार बढ़ाते हुए रतलाम और चित्रकूट विकास प्राधिकरण में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण और विजय यादव को चित्रकूट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

Political appointments pick up pace: Manohar Porwal becomes chairman of Ratlam Development Authority, Yadav ta
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में मोहन सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को सरकार ने रतलाम विकास प्राधिकरण में नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मनोहर पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, गोविंद काकाणी और प्रवीण सोनी को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्राधिकरण के सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर के नाम शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगी। राज्य सरकार लगातार निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरणों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP News: गेहूं खरीदी पर सीएम की नजर, किसी भी केंद्र पर हेलीकॉप्टर से अचानक जायजा लेने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय यादव चित्रकुट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष 
सरकार ने चित्रकुट विकास प्राधिकरण जिला सतना के अध्यक्ष के आदेश जारी कर दिए है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की तरफ से जारी आदेश में चित्रकुट विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष विजय यादव को नियुक्त किया है। वे अपने पदभार ग्रहण करने से आगामी आदेश तक अध्यक्ष रहेंगे। 

ये भी पढ़ें-  MP News: हज यात्रियों की रुबात बंद होने पर सियासत गर्म, विधायक मसूद ने सेफ अली की बहन पर FIR की चेतावनी दी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed