फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Politics Heats Up in MP Over the Entry of the 'Cockroach Janata Party': Singhar Says—"The Youth's Anger Is Now

एमपी में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री पर सियासत गरम: सिंघार बोले- युवाओं का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट रहा

Thu, 21 May 2026 09:34 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 09:34 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से नाराज युवाओं की आवाज बताते हुए सरकार पर सोशल मीडिया ट्रेंड दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Politics Heats Up in MP Over the Entry of the 'Cockroach Janata Party': Singhar Says—"The Youth's Anger Is Now
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर अब मध्यप्रदेश की राजनीति भी गर्माने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस ऑनलाइन ट्रेंड को युवाओं की नाराजगी और सिस्टम से मोहभंग का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मजाक या वायरल मीम नहीं, बल्कि बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से परेशान युवा वर्ग की दबाई जा रही आवाज है। सिंघार के मुताबिक लगातार बढ़ती बेरोजगारी और परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने युवाओं में गहरा असंतोष पैदा किया है।
विज्ञापन



व्यवस्था से नाराज युवाओं की आवाज
उमंग सिंघार ने कहा कि जब युवाओं को लगातार नजरअंदाज किया जाता है, तब उनका गुस्सा नए रूप में सामने आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सोशल मीडिया पर उठ रही आवाजों से डर रही है और अकाउंट बंद करने जैसी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापमं जैसे पुराने घोटालों से लेकर हाल के पेपर लीक मामलों तक, युवाओं का भरोसा लगातार टूटा है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया आंदोलन का मंच बनता जा रहा है।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया और मीडिया पर भी सवाल
नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव व्यवस्था, इलेक्टोरल बॉन्ड और मीडिया की स्वतंत्रता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं और विपक्ष की आवाज दबाना उचित नहीं है। साथ ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी दोहराई। सिंघार ने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी तय करेगी और उनकी भावनाओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-समय रहते सुन लेते माता-पिता तो बच जाती जान, निष्पक्ष जांच की मांग

एमपी में भी सक्रिय हुए सोशल मीडिया पेज
प्रदेश में कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। इंस्टाग्राम समेत कई प्लेटफॉर्म पर युवाओं द्वारा मीम्स, पोस्ट और कथित घोषणापत्र साझा किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा मैं भी कॉकरोच जैसे ट्रेंड के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह ऑनलाइन अभियान शुरुआत में एक बयान के विरोध से जुड़ा था, लेकिन अब यह युवाओं की बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी जवाबदेही जैसे मुद्दों से भी जुड़ गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed