फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Twisha Sharma Case Update: Second Postmortem Begins as Delhi AIIMS Team Reaches Mortuary Tight Security

भोपाल एम्स में त्विषा का दूसरा पोस्टमार्टम शुरू: परिवार की निगाहें रिपोर्ट पर, शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Sun, 24 May 2026 10:29 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 24 May 2026 10:29 AM IST
सार

त्विषा शर्मा केस में भोपाल एम्स में दूसरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दोबारा ऑटोप्सी कर रही है। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत हो रही है।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case Update: Second Postmortem Begins as Delhi AIIMS Team Reaches Mortuary Tight Security
त्विषा शर्मा केस पर टिकी सभी की निगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा केस में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। भोपाल एम्स में त्विषा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम जारी है। दिल्ली एम्स से आई विशेष फॉरेंसिक टीम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दोबारा ऑटोप्सी कर रही है। पूरी प्रक्रिया तय वैज्ञानिक प्रोटोकॉल और वीडियोग्राफी के साथ की जा रही है, ताकि मौत के कारणों को लेकर उठ रहे सवालों के स्पष्ट जवाब मिल सकें।

विज्ञापन




सुरक्षा के बीच शुरू हुई दूसरी ऑटोप्सी
रविवार सुबह दिल्ली एम्स की विशेष टीम, मामले की जांच कर रहा विशेष जांच दल और त्विषा के परिजन एम्स पहुंचे। तय प्रक्रिया के तहत सबसे पहले परिवार ने शव की पहचान की, जिसके बाद दूसरी ऑटोप्सी की प्रक्रिया शुरू की गई। एम्स परिसर और मर्चुरी के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और सुरक्षा गार्डों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।
विज्ञापन


शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से काफी उम्मीदें हैं और इससे कई ऐसे सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं, जिन पर अब तक लगातार संदेह जताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास और पति को लेकर टिप्पणी से इनकार
मेजर हर्षित शर्मा ने त्विषा की सास और पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस समय परिवार का पूरा ध्यान पोस्टमार्टम प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर केंद्रित है।


यह भी पढ़ें-त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

12 मई से मर्चुरी में रखा था शव
त्विषा शर्मा का शव 12 मई से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ था। परिवार शुरुआत से ही दूसरे पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित किया गया, जिसके बाद रविवार को दूसरी ऑटोप्सी शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed