सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Rain warning in many districts of Madhya Pradesh, two gates of Madikheda Dam opened in Shivpuri

MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी, शिवपुरी में मड़ीखेड़ा डैम के दो गेट खोले गए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 26 Jul 2022 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल एवं चंबल संभाग के जिलों तथा बैतूल, विदिशा, सीहोर, मंडला, बालाघाट एवं सिवनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Rain warning in many districts of Madhya Pradesh, two gates of Madikheda Dam opened in Shivpuri
शाजापुर में भारी बारिश से उफान पर नाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे बारिश जारी है। सोमवार को इंदौर, रीवा, सागर, जबलपुर, चंबल, भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभाग के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग के कुछ जिलों में भी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते शाजापुर, शिवपुरी के कई क्षेत्रों में जलभराव की खबरे हैं। शाजापुर में नदी-नाले उफान पर होने की वजह से कलेक्टर ने अलर्ट जारी किया है। वहीं नालों को पार करने के लिए प्रशासन की तरफ से एक नाव की व्यवस्था कराई गई है, ताकि लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार न करें। शिवपुरी में बीते तीन दिन से जारी बारिश के चलते मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा है, जिसके चलते सोमवार सुबह डैम के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।
Trending Videos


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहडोल एवं चंबल संभाग के जिलों तथा बैतूल, विदिशा, सीहोर, मंडला, बालाघाट एवं सिवनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका व्यक्त की है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटों में दर्ज की गई बारिश (मिमी में)
रायसेन 81.6, मंडला 50.3, भोपाल 42.7, धार 23.1, गुना 22.6, रतलाम 22.0, रीवा 18.8, खंडवा 17.4, सतना 14.0, उज्जैन 13.0, खजुराहो 10.4, सीधी 9.4, दतिया 9.4, ग्वालियर 8.8, उमरिया 7.2, इंदौर 5.7, मलाजखंड 5.2, नौगांव 5.2, खरगौन 3.6, बैतूल 3.2, सागर 2.6, जबलपुर 2.4, नरसिंहपुर 2.0, नर्मदापुरम 1.0, छिंदवाड़ा 1.0 और सिवनी 0.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed