फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Results for Classes 5–8 re-exams tomorrow: Results to be released at 2 PM; the wait is over for 2.49 lakh stud

5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट कल: दोपहर 2 बजे जारी होंगे नतीजे, 2.49 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म

Mon, 06 Jul 2026 09:00 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Jul 2026 09:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। राज्य शिक्षा केंद्र मंगलवार, 7 जुलाई को कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित करेगा। विद्यार्थी और अभिभावक ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस बार पुन: परीक्षा में प्रदेशभर के 2.49 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Results for Classes 5–8 re-exams tomorrow: Results to be released at 2 PM; the wait is over for 2.49 lakh stud
राज्य शिक्षा केन्द्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र (स्कूल शिक्षा विभाग) 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। शिक्षक और संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी-अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


16 से 23 जून तक हुई थी पुन: परीक्षा
राज्य शिक्षा केंद्र ने 16 जून से 23 जून 2026 के बीच कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों में कराई गई थी। मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों को दोबारा मौका देने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


2.49 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इस बार पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के 1 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के 1 लाख 32 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। यानी कुल 2.49 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दोबारा परीक्षा देकर अगली कक्षा में प्रवेश की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


322 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई कॉपियां
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस कार्य में 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं को लगाया गया। मूल्यांकन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किए गए, जिसके बाद परिणाम तैयार किया गया।


यह भी पढ़ें-वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की नियुक्ति: आरिफ मसूद बोले- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हिंदू संगठन ने किया स्वागत


ऑनलाइन देख सकेंगे अपना रिजल्ट
राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी अपने रोल नंबर की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। वहीं शिक्षक और संस्था प्रमुख भी अपनी-अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। करीब ढाई लाख विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की निगाहें अब दोपहर 2 बजे जारी होने वाले परिणाम पर टिकी हैं। पुन: परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि कितने विद्यार्थी अगली कक्षा में प्रवेश के पात्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed