सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Son commits suicide minutes after performing mother's thirteenth day rituals

Bhopal News: मां की तेरहवीं करने के कुछ मिनटों बाद बेटे ने की आत्महत्या, इस बदनामी के कारण था अवसाद में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Wed, 04 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में दो अलग-अलग आत्महत्याएं सामने आईं। बिलखिरिया क्षेत्र में बेटी के प्रेम विवाह और मां के निधन से अवसादग्रस्त पिता ने फांसी लगाई। वहीं गोविंदपुरा में अकेले रह रहे युवक मनोज कुमार ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच जारी है।

Son commits suicide minutes after performing mother's thirteenth day rituals
photo
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बेटी ने एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया तो पिता अवसाद का शिकार हो गया। इसी दौरान उसकी मां का निधन भी हो गया। मंगलवार को दिन में मां की तेरहवीं का कार्यक्रम करने के बाद अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय दशरथ प्राइवेट ड्राइवरी करता था तथा थाना क्षेत्र में रहता था। पिछले दिनों उसकी माताजी का निधन हो गया था। दशरथ की बेटी ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह कर लिया है। दशरथ को लगता था कि उसकी बेटी द्वारा कुटुम्ब के लड़के से ही शादी कर लेने के सदमे के कारण ही मां निधन हुआ है। मंगलवार को तेरहवीं का कार्यक्रम था। दिन में ब्राह्मणों को भोज कराने के बाद दोपहर में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब तीन महीने पहले उसकी बेटी ने अपने रिश्ते के भाई से शादी कर ली थी। शादी से पहले परिजनों और नाते-रिश्तेदारों ने बेटी को काफी समझाइश दी थी, लेकिन उसने किसी बात नहीं मानी और मर्जी से शादी कर ली। उसके बाद से पिता तनाव में था। अनुमान है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने फांसी लगाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पटना-इंदौर एक्सप्रेस में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, 311 जीवित कछुओं के साथ कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय मनोज कुमार मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पुराना नगर गोविंदपुरा स्थित भेल के क्वार्टर में रहता था और गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कारखाने में काम करता था। यहां पर जिस मकान में वह रहता था उसके पास ही उसकी ससुराल है। मनोज की पत्नी व बच्चे लखनऊ में रहते हैं। यहां पर वह कमरे में अकेला ही रहता था। मंगलवार की सुबह वह काम पर नहीं गया था। देर शाम जब उसकी सास उसे चाय देने के लिए कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खोला गया तो अंदर मनोज फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत ही फंदे से उतारकर इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसकी वजह से आत्महत्या की कोई वजह सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed