फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Swachh Survekshan 2026: Bhopal's Rigorous Assessment Continues; Central Team Tours Every Street, Visits Over 1

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: भोपाल की कड़ी परीक्षा जारी, गली-गली घूमी केंद्रीय टीम, 100 से ज्यादा जगहों पर पहुंचे

Fri, 22 May 2026 08:24 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 22 May 2026 08:24 PM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने भोपाल में दो दिनों के भीतर 100 से ज्यादा स्थानों का निरीक्षण किया। टीम ने सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय, स्कूल, पार्क और कचरा प्रबंधन की जमीनी स्थिति जांची तथा आम लोगों से फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2026: Bhopal's Rigorous Assessment Continues; Central Team Tours Every Street, Visits Over 1
बीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत भोपाल पहुंची केंद्रीय मूल्यांकन टीम ने शहर में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। सिर्फ दो दिनों में छह सदस्यीय टीम ने पुराने और नए भोपाल के 100 से ज्यादा स्थानों का दौरा कर सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। भोपाल नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक टीम ने शहर के पार्क, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट, सुलभ कॉम्प्लेक्स, सरकारी स्कूल, बाजार, फाउंटेन और “वेस्ट टू वंडर” साइट्स का निरीक्षण किया। टीम ने चौक बाजार, टीला जमालपुरा, नारियल खेड़ा, हमीदिया रोड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, एमपी नगर, अयोध्या नगर, माक्ट चौराहा और मिंटो हॉल समेत कई इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन


पंजाबी बाग की थीम पेंटिंग देख रुकी टीम
निरीक्षण के दौरान पंजाबी बाग इलाके में मछली एक्वेरियम थीम पर बनी दीवार पेंटिंग और गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन को सुंदर सार्वजनिक स्थल में बदले जाने से टीम काफी प्रभावित नजर आई। टीम के सदस्यों ने यहां रुककर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन


स्कूलों और टॉयलेट की भी जांच
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने सरकारी स्कूलों में पहुंचकर टॉयलेट की सफाई, कैंपस की स्वच्छता और हाइजीन व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं सुलभ कॉम्प्लेक्स और कचरा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित सफाई और रखरखाव की स्थिति भी जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप


सुबह से शुरू हुए सरप्राइज निरीक्षण
सुबह करीब 9 बजे से टीम ने बैरागढ़ स्थित जोन-1 में अचानक निरीक्षण शुरू किया। यहां गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, पार्क, बाजार और बस स्टैंड की स्थिति देखी गई। इसके बाद इदगाह हिल्स, कमला पार्क, मंगलवारा, इतवारा और करोंद-भानपुर इलाके में निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने नालियों और सीवर की सफाई, सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था, पानी सप्लाई, लाइटिंग और रखरखाव की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें-87% लाने वाली छात्रा बोली-मेरे ही नंबर खा गया बोर्ड, अब कोर्ट जाने की तैयारी


लोगों से भी लिया फीडबैक
टीम ने निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए आम लोगों से सीधे बातचीत कर फीडबैक भी लिया। नागरिकों की प्रतिक्रियाओं को वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए सर्वे दस्तावेज का हिस्सा बनाया गया। वार्ड 13, 18, 21, 22, 42 और 76 के पार्कों का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने कर्मचारियों से पौधों की देखभाल, पेड़ों की स्थिति, सफाई व्यवस्था और रखरखाव को लेकर चर्चा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed