फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Chief Minister said that MP has become a role model for wildlife conservation. Bhupendra Yadav praised the

सीएम बोले-MP बना वन्यजीव संरक्षण का रोल मॉडल, जहरीले कचरे के निपटारे पर भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री की तारीफ

Fri, 22 May 2026 08:47 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 22 May 2026 08:47 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण में देश और दुनिया के लिए रोल मॉडल बनकर उभरा है। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के निपटारे को पर्यावरण संरक्षण की बड़ी पहल बताया।

विज्ञापन
The Chief Minister said that MP has become a role model for wildlife conservation. Bhupendra Yadav praised the
सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) में अंतरराष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम और चीता संरक्षण कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आज वैश्विक वन्यजीव संरक्षण का सबसे बड़ा और वैज्ञानिक रोल मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, वल्चर स्टेट, घड़ियाल स्टेट के साथ अब चीता स्टेट के रूप में भी नई पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश से वर्षों पहले विलुप्त हो चुके चीतों को मध्यप्रदेश की धरती पर वापस लाकर ऐतिहासिक कार्य किया गया है। अब प्रदेश में कुल 53 चीते हो चुके हैं। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि कूनो और गांधी सागर अभयारण्यों को चीतों ने अपना नया घर बना लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: 'सरेंडर के लिए आने से पहले जज के कमरे में था समर्थ', त्विषा के वकील के आरोप से मचा हड़कंप
विज्ञापन


प्रदेश के जंगलों में 100 से अधिक हाथियों का विचरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश मोगली लैंड और सफेद शेरों की धरती के रूप में भी विश्वभर में पहचान रखता है। करीब 100 वर्षों बाद मध्य प्रदेश में जंगली भैंसों का पुनर्वास किया गया है। कूनो नदी में दुर्लभ प्रजाति के 33 कछुए और 53 घड़ियाल छोड़े गए हैं, जबकि हलाली डेम क्षेत्र में लुप्तप्राय गिद्धों को प्राकृतिक वातावरण में मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 हजार से अधिक वनस्पतियों, लगभग 500 पक्षी प्रजातियों और 180 से अधिक मछलियों की प्रजातियों का संरक्षण किया जा रहा है। अब प्रदेश के जंगलों में 100 से अधिक हाथी भी विचरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा की मौत से जुड़े सवालों से तिलमिलाए गिरिबाला के वकील, मीडिया पर निकाला गुस्सा

एबीएस एंड-टू-एंड वेब पोर्टल का शुभारंभ, डाक टिकट जारी 
कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जैव-विविधता संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एबीएस एंड-टू-एंड वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जैव-विविधता रिपोर्ट-2026, चीता संरक्षण ब्रोशर सहित विभिन्न प्रचार सामग्रियों का विमोचन किया गया और अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस की स्मृति में 5 रुपये का विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया। आईआईएफएम में नवस्थापित डेटा ड्रिवन लैब का लोकार्पण भी किया गया।

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई


प्रदेश में किंग कोबरा और गैंडे लाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट चीता विश्व में वन्यजीव पुनर्स्थापन का एक अनूठा उदाहरण बन चुका है। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों का सफल पुनर्वास वन विभाग की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जंगलों और राष्ट्रीय उद्यानों के आसपास वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर भी विकसित कर रही है, ताकि घायल वन्यजीवों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही प्रदेश में किंग कोबरा और गैंडे लाने की तैयारी भी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- युवाओं के गुस्से की नई सियासत: भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

कार्बन उत्सर्जन कम करने का लक्ष्य 90% पूरा : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जैव-विविधता भारतीय सभ्यता की आत्मा है और इसे बचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के केवल 2.4 प्रतिशत भू-भाग पर स्थित है, लेकिन यहां जैव-विविधता की समृद्ध विरासत मौजूद है। उन्होंने बताया कि देश के 58 टाइगर रिजर्व से लगभग 600 जलधाराएं निकलती हैं, जो नदियों का रूप लेकर करोड़ों लोगों को जीवन देती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल कर चुका है और वर्ष 2030 तक इसे पूरी तरह प्राप्त कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  MP बोर्ड मूल्यांकन में गड़बड़ी: 87% लाने वाली छात्रा बोली-मेरे ही नंबर खा गया बोर्ड, अब कोर्ट जाने की तैयारी

सीएम ने गैस त्रासदी के कचरे का संपूर्ण निपटारा
यादव ने कहा कि हमने नदियों के संरक्षण का कार्य भी शुरू किया है। चंबल नदी के संरक्षण के लिए योजना तैयार की जा रही है। जलवायु परिवर्तन, हैबिटेट लॉस, प्रदूषण और संसाधनों के असुंतलित उपयोग ने पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रभाव छोड़ा है। आज सतत, समृद्ध और टिकाऊ विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुनिया की भीषण त्रासदियों में शामिल भोपाल गैस त्रासदी के अपशिष्ट का संपूर्ण निष्पादन कर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया है। 

इस वर्ष 18 नए चीता शावकों का जन्म 
कार्यक्रम में कूनो नेशनल पार्क के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि भारत में इस वर्ष 18 नए चीता शावकों का जन्म हुआ है और देश में अब कुल 53 चीते हैं, जिनमें से 33 भारत में जन्मे हैं। वहीं इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस के डायरेक्टर जनरल डॉ. एस.पी. यादव ने कहा कि भारत आज चीता संरक्षण में दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है और कूनो नेशनल पार्क का मॉडल वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed