फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The New Politics of Youth Anger: 'Cockroach Janata Party' Enters Bhopal, Accuses Government of Gambling with t

युवाओं के गुस्से की नई सियासत: भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, सरकार पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

Fri, 22 May 2026 05:00 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 22 May 2026 05:00 PM IST
सार

भोपाल में कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला। प्रदेश संयोजक मयंक ने कहा कि यह युवाओं का आंदोलन है और जल्द ही प्रदेशभर में संगठन का विस्तार किया जाएगा। पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य भी रखा है।

विज्ञापन
The New Politics of Youth Anger: 'Cockroach Janata Party' Enters Bhopal, Accuses Government of Gambling with t
कॉकरोच जनता पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही कॉकरोच जनता पार्टी ने अब मध्यप्रदेश की राजनीति में भी दस्तक दे दी है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां युवाओं, छात्रों और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला गया। पार्टी के प्रदेश संयोजक मयंक ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस व्यवस्था के खिलाफ आंदोलन है जिसने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार 22 लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और पेपर लीक, भर्ती घोटालों तथा बेरोजगारी जैसे मामलों में जवाबदेही तय नहीं हो रही।
विज्ञापन


सिर्फ संगठन नहीं, युवाओं का बड़ा मूवमेंट
मयंक ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी अब केवल सोशल मीडिया कैंपेन नहीं रही, बल्कि युवाओं का बड़ा जनआंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देशभर में करीब दो करोड़ लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं और मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है। पार्टी ने प्रदेश में एक करोड़ युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है और जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन



पाकिस्तानी फॉलोअर्स वाले आरोपों को बताया झूठ
सोशल मीडिया पर पार्टी के फॉलोअर्स को लेकर उठे सवालों पर मयंक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 60 प्रतिशत फॉलोअर्स पाकिस्तान से होने का दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उनका आरोप था कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-नौतपा से पहले ही तपने लगा एमपी, कई जिलों में आग उगलती गर्मी, चार जिलों में लू का रेड अलर्ट

युवाओं के मुद्दे सड़क से अदालत तक उठाएंगे
मयंक ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक, परीक्षा घोटाले, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ेगी। आने वाले समय में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान और आंदोलन शुरू किए जाएंगे। पार्टी से जुड़े नेताओं ने बताया कि अभियान के संस्थापक सदस्य अभिजीत दीपके, मेघानंद एस और अर्पित शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका अभियान भी चलाया जा रहा है। आंदोलन आने वाले समय में युवाओं की आवाज बनकर उभरेगा और पूरे देश में संगठन को मजबूत किया जाएगा। मयंक ने बताया कि मैं स्वयं सिविल सेवा का अभ्यर्थी हूं। विडंबना यह है कि जहां जांच एजेंसियां गिरफ्तारियां कर रही हैं। परीक्षा स्थगित हो रही हैं। वहीं जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इसे स्वीकारने को तैयार नहीं हैं। हमारा विजन आगामी दिनों में स्पष्ट रूप से सबके समाने होगा,  लेकिन हमारा लक्ष्य किसी सत्ता से नहीं बल्कि समग्र व्यवस्था (कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और विपक्ष) की खामियों से लड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed