सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The staff at Hamidia Hospital were selling patient data to fraudsters for a 20 percent commission.

Bhopal: हमीदिया अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का खेल, मरीजों की जानकारी बेचकर ठगी; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर बनकर मरीजों के परिजनों से ठगी का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच में 20% कमीशन पर मरीजों की गोपनीय जानकारी लीक करने वाले 7 अस्पताल कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है।

The staff at Hamidia Hospital were selling patient data to fraudsters for a 20 percent commission.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से डॉक्टर बनकर ठगी करने के मामले में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस गिरोह के मुख्य आरोपी जितेन्द्र खागरे को इंदौर से गिरफ्तार कर भोपाल लाया है। आरोपी मूल रूप से बैतूल का निवासी है। पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि हमीदिया अस्पताल के कुछ अटेंडेंट और कर्मचारी ही मरीजों की गोपनीय जानकारी 20 प्रतिशत कमीशन के बदले जालसाज को उपलब्ध करा रहे थे। ये कर्मचारी मरीजों का नाम, वार्ड नंबर, बीमारी का विवरण, मोबाइल नंबर, पता और इलाज करने वाले डॉक्टर का नाम तक आरोपी को देते थे।
Trending Videos


वार्डों तक पहुंचता था जालसाज
जांच में सामने आया है कि कई बार आरोपी खुद हमीदिया अस्पताल पहुंचकर अटेंडेंट के साथ वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलता था। वह वरिष्ठ चिकित्सकों की नजर से बचते हुए खुद को डॉक्टर बताता और इलाज के नाम पर तत्काल पैसों की जरूरत बताकर परिजनों का भरोसा जीत लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सड़क के सवाल पर उबाल, पिंडरुखी में युवाओं ने रोका विधायक का काफिला; बिना उतरे लौटे ओमप्रकाश धुर्वे

10 पीड़ितों ने दर्ज कराई शिकायत
अब तक रविवार 8 फरवरी तक हमीदिया में भर्ती रहे 10 मरीजों के परिजनों ने कोहेफिजा थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने जनवरी 2026 से ठगी की शुरुआत की थी। पुलिस को आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल में कई अस्पताल कर्मचारियों के नंबर मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है और मिलीभगत साबित होने पर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क हमीदिया अस्पताल के स्त्री रोग विभाग, पीडियाट्रिक विभाग, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में फैला हुआ है। अब तक की जांच में करीब 7 अस्पताल कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है, हालांकि उनकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

अस्पताल प्रबंधन सख्त
हमीदिया अस्पताल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस जांच में जिन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उन्हें तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। प्रबंधन पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। इधर एक पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे के दिल में छेद था और इलाज के लिए उसे हमीदिया में भर्ती कराया गया था। जितेन्द्र ने अस्पताल में डॉक्टर बनकर उनसे मुलाकात भी की थी, जिससे परिवार को उस पर भरोसा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डॉक्टर बनकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed