सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: He lured her into a relationship by using a Hindu name and started blackmailing news in hindi

Bhopal: हिंदू नाम बताकर प्रेमजाल में फंसाया, असली पहचान उजागर होने पर शुरू की ब्लैकमेलिंग; पकड़ा गया आवेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Crime News: भोपाल में आरोपी आवेश खान ने फर्जी हिंदू नाम ‘राजा’ बताकर युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।आवेश के मोबाइल से अन्य युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। 

Bhopal: He lured her into a relationship by using a Hindu name and started blackmailing news in hindi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी आवेश खान ने खुद को हिंदू नाम ‘राजा’ बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने साहस जुटाकर हिंदू संगठनों के सामने अपनी आपबीती रखी। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

Trending Videos

कटार हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के अनुसार, आरोपी आवेश खान मूल रूप से हापुड़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और बीते करीब छह वर्षों से भोपाल के बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान उसने फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की बहन से फर्जी नाम ‘राजा’ के जरिए दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: विंध्य के महान संत परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा जनसैलाब

बताया गया कि जब युवती को आरोपी की असली पहचान का पता चला और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया और शारीरिक शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और धमकी देता था कि यदि उसने पुलिस या किसी अन्य को कुछ बताया, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा
पीड़िता की शिकायत के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को उस समय घेराबंदी कर पकड़ लिया, जब वह युवती से मिलने पहुंचा था। इसके बाद उसे कटार हिल्स थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो
पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल से अन्य दो युवतियों के भी आपत्तिजनक वीडियो और चैट मिलने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि अब तक तीन युवतियों की पहचान हो चुकी है। आरोपी का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच में यदि अन्य पीड़िताएं सामने आती हैं, तो उनके बयान दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed