{"_id":"6988571dd1d59d7e1f06ac41","slug":"bhopal-news-mp-congress-focuses-on-organizational-structure-gives-district-presidents-a-deadline-for-committ-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: एमपी कांग्रेस का संगठन पर फोकस, जिला अध्यक्षों को कमेटी गठन की दी डेडलाइन, कार्यकारिणी होगी छोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: एमपी कांग्रेस का संगठन पर फोकस, जिला अध्यक्षों को कमेटी गठन की दी डेडलाइन, कार्यकारिणी होगी छोटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 08 Feb 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों को पंचायत, वार्ड और मंडल कमेटियों का गठन तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यकारिणी का आकार घटाकर 35 सदस्य करने को कहा गया है। नेतृत्व ने बीजेपी सरकार की कमजोरियों को जनता तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया।
संगठनात्मक बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला इकाइयों पर सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भोपाल संभाग के सभी जिला अध्यक्षों को साफ निर्देश दिए हैं कि पंचायत और वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन तय समय सीमा में पूरा किया जाए। प्रदेश कार्यालय इंदिरा भवन में रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि सभी जिला अध्यक्ष 20 फरवरी तक पंचायत और वार्ड कमेटियों की सूची संगठन को सौंपें। जिन जिलों ने अब तक मंडल कमेटियों की सूची नहीं भेजी है, उन्हें 5 दिन के भीतर सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया गया है।
जिला कार्यकारिणी पर कैंची, आधा किया जाएगा आकार
बैठक में संगठनात्मक ढांचे को लेकर बड़ा फैसला भी लिया गया। जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी कार्यकारिणी का आकार घटाएं। जहां पहले जिला कार्यकारिणी में करीब 70 सदस्य होते थे, अब उन्हें अधिकतम 35 सदस्यों तक सीमित करने को कहा गया है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि बड़ी कार्यकारिणी नहीं, बल्कि सक्रिय और प्रभावी टीम चाहिए।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी, कटनी में 3.5 डिग्री पारा, 13 शहरों में रातें ठंडी
जनता तक पहुंचे सरकार की कमजोरियां
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला नेताओं से कहा कि संगठन विस्तार के साथ-साथ बीजेपी सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को शहर की मंडल कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें-जूनियर डॉक्टर्स आर-पार के मूड में, स्टाइपेंड-बीमा को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम, जाएंगे हड़ताल पर
संगठन मजबूत करने पर मंथन
बैठक में ग्राम, वार्ड और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आगामी योजनाओं और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेतृत्व का फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर रहा। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, AICC सचिव संजय दत्त, पूर्व विधायक रवि जोशी, भोपाल जिला अध्यक्ष (शहर) प्रवीण सक्सेना, भोपाल जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) अनोखी पटेल, विधानसभा प्रभारी और सभी ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X